script

Video: नक्सलियों ने दुर्ग की कंस्ट्रक्शन कंपनी की 27 गाडिय़ों को फूंका, फिर सर्चिंग पार्टी को बनाया निशाना, 15 जवान शहीद

locationभिलाईPublished: May 01, 2019 03:27:24 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बुधवार को नक्सलियों ने बड़ा हमला कर दिया है। जिसमें 15 जवान शहीद हो गए हैं।

PATRIKA

Video: नक्सलियों ने दुर्ग की कंस्ट्रक्शन कंपनी की 27 गाडिय़ों को फूंका, फिर सर्चिंग पार्टी को बनाया निशाना, 15 जवान शहीद

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बुधवार को नक्सलियों ने बड़ा हमला कर दिया है। महाराष्ट्र पुलिस बल की दो गाडिय़ों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट कर दिया। जिसमें 15 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं कई जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना को अंजाम देने से पहले नक्सलियों ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात दुर्ग की अमर कंस्ट्रक्शन कंपनी के 27 वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। ये सभी गाडिय़ां सड़क निर्माण में लगी हुई थी।
बुधवार सुबह आगजनी की घटना सामने आने के बाद ही जवान घटना स्थल के जांच के लिए रवाना हुए थे। इसी बीच नक्सलियों ने सर्चिंग पार्टी को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट कर दिया। गढ़चिरौली आईजी शरद शेलार ने इस पूरे घटना की पुष्टि की है।
13 से ज्यादा जवान घायल
मिली जानकारी के अनुसार जवान दो गाड़ी से जा रहे थे, तभी नक्सलियों ने गढ़चिरौली के कुरखेड़ा से लगभग 6 किमी. दूर कोरची मार्ग पर आइइडी ब्लास्ट कर गाडिय़ों को उड़ा दिया। हमले में अब तक 15 जवानों के शहीद हो गए हैं। वहीं 13 से ज्यादा जवानों के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है। ब्लास्ट में एक निजी वाहन चालक की भी मौत हो गई है।
27 वाहनों को किया आग के हवाले
इससे पहले बुधवार सुबह ही कांकेर से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने भारी उत्पात मचाया। नक्सलियों ने यहां सड़क निर्माण में लगे 27 वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के कुरखेड़ा तहसील के राजापुर में सड़क निर्माण का काम चल रहा था। बीती रात भारी संख्या में नक्सली वहां पहुंचे और सड़क निर्माण में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो