scriptBig Breaking: सर्चिंग में निकले BSF जवान नक्सली एंबुश में फंसे, दो शहीद, दो घायल | Naxal encounter BSF two constable martyr | Patrika News

Big Breaking: सर्चिंग में निकले BSF जवान नक्सली एंबुश में फंसे, दो शहीद, दो घायल

locationभिलाईPublished: Jul 15, 2018 09:50:56 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

सर्चिंग पर निकले बीएसएफ जवान रविवार सुबह नक्सलियों के एंबुश में फंस गए। दोनों ओर से हुई फायरिंग में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए।

patrika

Big Breaking: सर्चिंग में निकले BSF जवान नक्सली एंबुश में फंसे, दो शहीद, दो घायल

दाक्षी साहू @भिलाई. प्रतापपुर थाना अंतर्गत महला के जंगल में सर्चिंग पर निकले बीएसएफ जवान रविवार सुबह नक्सलियों के एंबुश में फंस गए। दोनों ओर से हुई फायरिंग में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए। वहीं दो जवान गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए रायपुर लाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह तड़के 3.30 बजे नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई। फायरिंग करते हुए जवान एंबुश में जा फंसे।
यह हुए शहीद
एंबुश में फंसने के बाद नक्सलियों की ओर से हुई फायरिंग में बीएसएफ ११४ बटालियन के कांस्टेबल मुख्तियार सिंह और लोकेंदर सिंह गोली लगने से घायल हो गए थे। बीएसएफ डीआईजी आईएस राणा ने बताया कि पंखाजूर अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों घायल जवानों ने दम तोड़ दिया। दो और जवानों को फायरिंग में गोली लगी है। उन्हें उपचार के लिए रायपुर लाया जा रहा है।
आईडी ब्लास्ट में शहीद हो गए थे दो जवान
इधर कोयलीबेड़ा ब्लॉक के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र ताड़वाली के जंगल में १० जुलाई की शाम को स्पेशल ज्वाइंट सर्चिंग अभियान पर निकले बीएसएफ के दो जवान आईईडी ब्लॉस्ट के चपेट में आने से शहीद हो गए थे। इस सर्चिंग अभियान में सभी जवान बाइक पर सवार थे।
आईईडी ब्लास्ट में शहीद दोनों जवान कर्नाटक के थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करीब 50-60की संख्या में बीएसएफ के जवानों की टोली बाइक से माओवादी सर्चिंग अभियान पर निकली थी। पीवी-96 गांव के पास ताड़वाली के जंगल में शाम करीब 5 बजे कच्ची सडक़ होते हुए जवान बाइक से जा रहे थे।
इसी दौरान अचानक आइइडी ब्लॉस्ट होने पर एक ही बाइक पर सवार बीएसएफ के दो जवान नित्यानंद नायक एवं संतोष लक्ष्मण जख्मी हो गए। घायल जवानों को तत्काल एम्बुलेंस से बांदे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। नक्सल ऑपरेशन प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक अमृत कुजूर ने बताया कि छोटे बेठिया के ताड़वाली के जंगल में स्पेशल सर्चिंग अभियान के दौरान दो जवान आइइडी ब्लॉस्ट के चपेट में आने से शहीद हो गए थे।
तेज की सर्चिंग
पहले आईईडी ब्लास्ट फिर नक्सली गतिविधियों को देखते हुए से पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों ने इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है। जिससे नक्सलियों को घेर कर ढेर किया जा सके। फायरिंग रूकने के बाद जवानों को जंगल से बाहर निकाला गया है। वहीं शहीद जवानों को रायपुर एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो