scriptछत्तीसगढ़ में SSB की पेट्रोलिंग पार्टी पर नक्सलियों ने किया हमला, जवानों ने मार गिराए 3 माओवादी, एक हेड कांस्टेबल घायल | Naxalites attacked SSB's patrolling party in Chhattisgarh | Patrika News

छत्तीसगढ़ में SSB की पेट्रोलिंग पार्टी पर नक्सलियों ने किया हमला, जवानों ने मार गिराए 3 माओवादी, एक हेड कांस्टेबल घायल

locationभिलाईPublished: Nov 23, 2020 11:47:41 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

बालोद और कांकेर जिला के सीमा से लगे कोसरोंडा में SSB की पेट्रोलिंग पार्टी पर सोमवार सुबह नक्सलियों ने हमला कर दिया।

छत्तीसगढ़ में SSB की पेट्रोलिंग पार्टी पर नक्सलियों ने किया हमला, जवानों ने मार गिराए 3 माओवादी, एक हेड कांस्टेबल घायल

छत्तीसगढ़ में SSB की पेट्रोलिंग पार्टी पर नक्सलियों ने किया हमला, जवानों ने मार गिराए 3 माओवादी, एक हेड कांस्टेबल घायल

भिलाई. बालोद और कांकेर जिला के सीमा से लगे कोसरोंडा में SSB की पेट्रोलिंग पार्टी पर सोमवार सुबह नक्सलियों ने हमला कर दिया। अचानक हुई फायरिंग के बाद संभलते हुए एसएसबी जवानों ने क्रॉस फायरिंग की। जिसमें तीन नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में एक महिला माओवादी भी शामिल है। वहीं सशस्त्र सीमा बल 33 वीं बटालियन का एक हेड कांस्टेबल भी नक्सली हमले में घायल हो गया है। जवान के पैर में गोली लगी है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुबह पेट्रोलिंग के लिए निकली थी पार्टी
सीमा सुरक्षा बल के 33 वीं बटालियन के जवान कोसरोंडा बीओपी से सोमवार सुबह पेट्रोलिंग पर निकले थे। तभी सुबह लगभग 8.30 बजे आधुनिक हथियारों से लैस नक्सलियों ने उन पर हमला बोल दिया। तबाड़तोड़ गोलियों के बीच जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सर्चिंग के दौरान तीन माओवादियों का शव बरामद किया। शव के साथ ही हथियार और विस्फोटक भी मिला है।
छत्तीसगढ़ में SSB की पेट्रोलिंग पार्टी पर नक्सलियों ने किया हमला, जवानों ने मार गिराए 3 माओवादी, एक हेड कांस्टेबल घायल
रॉकेट लांचर और एसएलआर बंदूक से लैस थे नक्सली
कोसरोंडा बीओपी से महज तीन किमी. दूरी पर हुए इस हमले में मारे गए नक्सली रॉकेट लांचर और एसएलआर बंदूक जैसे अधुनिक हथियारों से लैस थे। मिली जानकारी के अनुसार नक्सली हमले की सूचना मिलते ही एसएसबी के डीआईजी भिलाई से घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल जवानों की सर्चिंग जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो