scriptसात महीने पहले लॉकडाउन में किया लव मैरिज, पति से विवाद हुआ तो नवविवाहिता ने खुद को कर दिया आग के हवाले | Newly married self-immolation in Bhilai, police is investigating | Patrika News

सात महीने पहले लॉकडाउन में किया लव मैरिज, पति से विवाद हुआ तो नवविवाहिता ने खुद को कर दिया आग के हवाले

locationभिलाईPublished: Mar 12, 2021 02:10:05 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

नवविवाहिता ने अपने ही घर में आत्मदाह की वारदात को अंजाम दिया है। परिजनों ने गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।

सात महीने पहले लॉकडाउन में किया लव मैरिज, पति से विवाद हुआ तो नवविवाहिता ने खुद को कर दिया आग के हवाले

सात महीने पहले लॉकडाउन में किया लव मैरिज, पति से विवाद हुआ तो नवविवाहिता ने खुद को कर दिया आग के हवाले

भिलाई. शादी के सात महीने बाद नवविवाहिता ने मिट्टी तेल उड़ेलकर खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र की है। नवविवाहिता ने अपने ही घर में आत्मदाह की वारदात को अंजाम दिया है। परिजनों ने गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। छावनी थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार की घटना है। केम्प-1 शास्त्रीनगर निवासी मानसी दानेश्नर (20 वर्ष) ने वर्ष 2020 में हेमंत से प्रेम विवाह किया था। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। मानसी ने घर में ही मिट्टी तेल उड़ेलकर आत्मदाह कर लिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
Read more: जिला अस्पताल में बुजुर्ग की मौत, गुस्साए परिजनों ने जूनियर डॉक्टर को जमकर पीटा, सिविल सर्जन ने थाने में दर्ज कराई ….

मायके वालों के विरोध पर पुलिस पहुंची
छावनी पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मानसी के शव को उसके ससुराल ले जाया गया। जहां मानसी के मायके वालों ने विरोध शुरू कर दिया। हालत यह हो गई कि पुलिस बल को बुलाना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया। मानसी के परिजन बेटी आत्मघाती कदम से बेहद आहत हैं। उन्होंने ससुरालियों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
कार में शरारती तत्वों ने लगाई आग
भिलाई में शरारती तत्वों ने घर के बाहर खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया। नागपुर निवासी दुर्जनलाल कार से अपने ससुराल जंजगिरी आया था। घर के बाहर कार खड़ी थी। अज्ञात युवकों ने उसमें आग लगा दी। कार जलकर खाक हो गई। भिलाई-3 थाना पुलिस ने बताया कि घटना बीती रात की है। मामले में जुर्म दर्ज कर जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो