scriptहे भगवान पढ़ाई-लिखाई छोड़कर 4 नाबालिग लड़कियां हुक्का पीते पकड़ाई, पढ़ें खबर | OMG: 5 minor girls get hookah drink read news | Patrika News

हे भगवान पढ़ाई-लिखाई छोड़कर 4 नाबालिग लड़कियां हुक्का पीते पकड़ाई, पढ़ें खबर

locationभिलाईPublished: Jan 10, 2018 12:31:02 am

चौहान स्टेट में संचालित हुक्का बार में 4 नाबालिग हुक्का गुडग़ुड़ाते रंगेहाथ पकड़े गए। इनमें एक लड़का और चार लड़कियां थीं।

Bhilai crime news, hookah bar, hookah drink, Minor girls, Bhilai news
भिलाई. मोबाइल इंटरनेट के कारण ट्विनसिटी की संस्कृति बिगड़ रही है। पढऩे-लिखने वाली लड़कियां भी अब नशे की गिरफ्त में है। लड़कों की तरह ही लड़किया वो भी नाबालिग हुक्का पीने बार में जाने लगीं है। इसी तरह का एक सनसनीखेज मामला शहर में सामने आया है।
चौहान स्टेट में संचालित हुक्का बार में दबिश

पुलिस ने मंगलवार की शाम 4.30 बजे चौहान स्टेट में संचालित हुक्का बार में दबिश दी। वहां ५ नाबालिग हुक्का गुडग़ुड़ाते रंगेहाथ पकड़े गए। इनमें एक लड़का और चार लड़कियां थीं। पूछताछ में नाबालिग लड़कियों ने जो बातें बताई वह चौकाने वाली है। लड़कियों ने बताया कि एक सीनियर दीदी ने बताया था कि हुक्का पीने से टेंशन दूर होता है इसलिए चली आईं।
डीपीएस, एमजीएम, शंकराचार्य विद्यालय और सेंट थॉमस रूआंबाधा के विद्यार्थी

ये सभी रिसाली डीपीएस स्कूल, एमजीएम स्कूल सेक्टर ६, शंकराचार्य विद्यालय सेक्टर १० और सेंट थॉमस कॉलेज रूआंबाधा के विद्यार्थी हैं। बच्चे अपने पैरेंट्स से ट्यूशन बोलकर घर से निकले थे। इसके बाद अपने साथियों के साथ रॉक स्टार हुक्का बार चौहान स्टेट पहुंच गए। नाबालिगों ने बताया कि पहले भी दीदी के साथ नेहरू नगर ट्रीपी टाइप और सूर्या मॉल स्थित लॉग आउट हुक्का बार जा चुकी हैं। पुलिस ने उनके अभिभावकों को बुलवाया और समझाइश देकर छोड़ दिया। हुक्का बार के संचालक बापू नगर जोन २ निवासी राजकुमार के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है।
बार संचालकों के खिलाफ अब क्रिमिनल एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने पत्रवार्ता में बताया कि हुक्काबार के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी फिर भी नहीं सुधर रहे हैं। अब सीधे क्रिमिनल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। अधिवक्ता आमोद पाठक ने कहा कि इस अपराध में कोई कड़े कानून ही नहीं हैं। सिर्फ दुकानदार के लाइसेंस को रद्द किया जा सकता है। नाबालिग बच्चों का प्रवेश वर्जित है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो