scriptबीएसपी अधिकारियों के घर दीपावली की शाम क्यों पसरा रहेगा अंधेरा …? | OMG BSP officer will protest in Diwali evening | Patrika News

बीएसपी अधिकारियों के घर दीपावली की शाम क्यों पसरा रहेगा अंधेरा …?

locationभिलाईPublished: Nov 04, 2018 10:24:27 pm

Submitted by:

Abdul Salam

सेफी के चेयरमैन एनके बंछोर ने बताया कि सबसे बड़े त्योहार के दिन घर में अंधेरा रख अधिकारी प्रबंधन के सामने सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं।

BHILAI

BHILAI

भिलाई. टाउनशिप में अधिकारियों के घर दीपावली के दिन शाम 7 से 7.15 बजे तक अंधेरा पसरा रहेगा। घर के सभी लाइट को बंद कर वे, सांकेतिक विरोध करेंगे। यह फैसला स्टील एक्सग्यट्यू फेडरेशन ऑफ इंडिया (सेफी) ने लिया है। वे पेंशन व पे-रिवीजन में हो रही देरी से खफा हैं।
सेफी के चेयरमैन एनके बंछोर ने बताया कि सबसे बड़े त्योहार के दिन घर में अंधेरा रख अधिकारी प्रबंधन के सामने सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके पहले सेफी ने केंद्रीय इस्पात मंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय, सांसद के समक्ष अपनी पीड़ा को लगातार बताया है। अब तक मुद्दे का निराकरण नहीं हुआ है।
यहां मिली सफलता
सेफी के पदाधिकारियों के निरंतर कोशिश ने रंग लाया और डीपीई ने इस्पात मंत्रालय से भेजे गए नोट को अफोर्डेबिलिटी क्लॉज में संशोधन करने की स्वीकृति देते हुए मंत्रालय को केबिनेट अप्रुवल के लिए कार्रवाई करने का दिशानिर्देश दिया है। इस प्रकार वेज रिविजन की दिशा में एक और सफलता मिली है।
अब भी इंतजार
उन्होंने कहा कि इस दौरान कई माइल स्टोन को पाया है, लेकिन जो अंतिम सफलता है, वह अब तक हाथ नहीं लगी है। जिसका इंतजार बीएसपी का हर अधिकारी कर रहा है। हर अधिकारी अपनी एकता को दिखाने के लिए दीपावली का शुभ दिन चुना है। यह दिन बीएसपी के अधिकारियों व पूर्व अधिकारियों के लिए तब शुभ होता, जब पेंशन व पे रिवीजन लागू हो चुका होता।
भविष्य न हो अंधकारमय
बीएसपी के अधिकारियों का भविष्य अंधकारमय न हो, इसलिए अपना सांकेतिक विरोध दर्ज आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की है कि हर अधिकारी दीपावली के दिन शाम सात से सवा सात बजे तक घर की बिजली बंद रख अपना सांकेतिक विरोध दर्ज करवाएं।
12 हजार से अधिक अफसरों को हो रहा नुकसान
सेल के करीब 12 हजार अधिकारियों व भिलाई इस्पात संयंत्र के 3170 अफसरों को पे-रिवीजन नहीं होने से नुकसान हो रहा है। जिसके खिलाफ में यह सांकेतिक प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो