script

20 फरवरी की रात 12 बजे हो जाएगा धान खरीदी का सॉफ्टवेयर लॉक, इसबार नहीं बढ़ेगी तिथि

locationभिलाईPublished: Feb 15, 2020 10:15:55 pm

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के आखिरी दिन 20 फरवरी को रात ठीक 12 बजे सॉफ्टवेयर लॉक कर दिया जाएगा। इसके चलते इसबार ज्यादा आवक की स्थिति में धान के तौल अथवा डॉटा एंट्री के लिए अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा।

धान खरीदी के नाम पर लाखों की ठगी : पुलिस जिसे फरार बता रही वह अग्रिम जमानत के लिए पहुंचा कोर्ट

धान खरीदी के नाम पर लाखों की ठगी : पुलिस जिसे फरार बता रही वह अग्रिम जमानत के लिए पहुंचा कोर्ट

दुर्ग@Patrika. समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के आखिरी दिन 20 फरवरी को रात ठीक 12 बजे सॉफ्टवेयर लॉक कर दिया जाएगा। इसके चलते इसबार ज्यादा आवक की स्थिति में धान के तौल अथवा डॉटा एंट्री के लिए अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा। अबतक ज्यादा आवक और अंतिम दिन तौल नहीं होने की स्थिति में अतिरिक्त समय देकर तौल व डॉटा एंट्री कराई जाती थी। ऐसी स्थिति से बचने के लिए इसपर पहले से ही तैयारी के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। जिसमें अंतिम दिन 20 फरवरी को निर्धारित समय में ही तौल व डॉटा एंट्री कर लिए जाने कहा गया है। अंतिम दिन भीड़ की स्थिति से बचने बचे हुए किसानों से संपर्क कर व मुनादी करवाकर पहले ही धान की खरीदी पूरी कर लेने कहा गया है। 20 फरवरी के बाद किसी भी स्थिति में सॉफ्टवेयर नहीं खोलने जाने की चेतावनी भी दी गई है।
अंतिम 5 दिन के लिए 1286 ने लिया टोकन
राज्य शासन द्वारा धान ख्ररीदी की मियाद 20 फरवरी तक 5 दिन के लिए बढ़ाई गई है। इस अवधि में धान बेचने के लिए 1286 किसानों ने टोकन लिया है। वे सभी किसान 43 हजार 272 क्विंटन धान की बिक्री करेंगे। सर्वाधिक 151 किसानों ने ग्राम बोरी खरीदी केंद्र में टोकन लिया है। इसके अलावा देवरी में 109 और नगपुरा में 92 किसानों ने टोकन लिया। शेष केंद्रों में गिनती के टोकन बचे हैं।
7542 किसान अब भी नहीं पहुंचे धान बेचने
समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए इसबार 79 हजार 987 किसानों ने पंजीयन कराया था। इनमें से अब तक 72 हजार 445 किसानों ने धान विक्रय किया। इस तरह अभी भी 7 हजार 542 किसान उपज लेकर खरीदी केंद्रनहीं पहुंचे हैं। अगले 5 दिन खरीदी के लिए 1289 टोकन दिएगए हैं। ये सभी धान बेचने पहुंचे तब भी करीब 6 हजार 300 किसान धान नहीं बेंच पाएंगे।
35.65 लाख क्विंटल की खरीदी
जिले के 80 खरीदी केंद्रों में अबतक 35 लाख 65 हजार क्विंटल से ज्यादा धान की खरीदी हो चुकी है। इसमें 20 लाख 62,652 क्विंटल सरना, 5 लाख 38,702 क्विंटल मोटा और 3 लाख 44,676 क्विंटल महामाया धान शामिल हैं। 4 लाख 18,388 क्विंटल पतला धान भी शामिल है। यह लक्ष्य से करीब 1 लाख 35 हजार क्विंटल कम है।
9.99 लाख क्विंटल का परिवहन शेष
जिले के 80 खरीदी केंद्रों में अब भी 9 लाख 99,186 क्विंटल धान का परिवहन शेष है। करीब 45 केंद्रों में 90 फीसदी खरीदी के कारण आवक कम हो गई है। वहीं करीब 20 केंद्रों में अब भी 10 हजार क्विंटल से ज्यादा धान भंडारित है। इन्हें जल्द से जल्द संग्रहण केंद्र में भंडारित कराने पर जोर दिया जा रहा है।
फैक्ट
समितियों में पंजीकृत किसान-88280
रकबा – 108532.41 हेक्टेयर
इसबार धान बेचने पंजीकृत किसान-79987
पंजीकृत रकबा -102738.11 हेक्टेयर
धान बेच चुके किसान- 72445
धान बिक्री वाले रकबा- 96352.8 हेक्टेयर
धान बेच चुके किसानों का प्रतिशत-90.57 प्रतिशत
धान बिक्री वाले रकबा का प्रतिशत-88.75 प्रतिशत
इन केंद्रों में सबसे ज्यादा टोकन
केंद्र – टोकन – धान की मात्रा
बोरी – 151 – 5732.8 0 क्विंटल
देवरी – 109 – 3291.20 क्विंटल
नगपुरा – 92 – 3168.40 क्विंटल
थनौद – 81 – 2794.40 क्विंटल
औंधी – 67 – 3128.00 क्विंटल
कोडिय़ा – 63 – 2595.00 क्विंटल
कुथरेल – 55 – 893.29 क्विंटल
धान खरीदी की यह स्थिति
कुल खरीदी – 3565053.92 क्विंटल
सरना – 2062652.60 क्विंटल
मोटा – 538702.40 क्विंटल
महामाया – 344676.12 क्विंटल
पतला – 618388.00 क्विंटल
एचएमटी – 36 2 क्विंटल
आईआर 36 – 272.8 0 क्विंटल
सीपी दीपांकर- खाद्य नियंत्रक दुर्ग ने बताया कि धान खरीदी के लिए 20 तक समय बढ़ाई गई है। समितियों को तय समय तक धान खरीदी कर लेने निर्देश दिया गया है। इसके बाद सॉफ्टवेयर लॉक हो जाएगा व धान खरीदी संभव नहीं होगा।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

ट्रेंडिंग वीडियो