scriptदेश की सरहद में तैनात जवानों को भिलाई बिरादरी का मार्मिक संदेश | Pathetic message from the Bhilai community to the border jawans | Patrika News
भिलाई

देश की सरहद में तैनात जवानों को भिलाई बिरादरी का मार्मिक संदेश

आतंकी हमला में 40 जवान शहीद हुए, जिसका मुंहतोड़ जवाब भारत ने दिया, वीर गति को प्राप्त हुए देश के जवानों को पत्रिका ने श्रद्धासुमन अर्पित किया.

भिलाईFeb 27, 2019 / 05:38 pm

Abdul Salam

BHILAI

BHILAI

भिलाई. देश की सरहद में तैनात जवानों के साथ भिलाई बिरादरी खड़ी है। सिविक सेंटर में पत्रिका के कार्यक्रम में जवानों के नाम संदेश लिखने पहुंचे भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी, अधिकारी हों या छात्र-छात्राएं सभी ने यह बात कही। देश की सुरक्षा के लिए ड्यूटी करते हुए शहीद हुए जवानों को सभी ने नम आंखों से नमन किया। इस मौके पर उन्होंने देश की सुरक्षा में 24 घंटे सीमा पर हर तरह के मौसम में तैनात रहने वाले जवानों को सलाम किया।
40 जवान शहीद हुए, मुंहतोड़ जवाब दिया भारत ने

पाकिस्तान से आकर आतंकियों ने हमला किया। जिसमें भारत के 40 जवान शहीद हुए। इसका मुंहतोड़ जवाब भारत ने दिया। वीर गति को प्राप्त होने वाले भारत के जवानों को देशभर में श्रद्धासुमन अर्पित किया जा रहा है। इसी तर्ज में यह कार्यक्रम भिलाई में किया गया। जिसमेें एक तरफ देश के लिए कुर्बानी देने वाले जवानों को याद किया गया। वहीं दुश्मन देश की सीमा पार जाकर हमला करने वाले जवानों का हौसला बढ़ाने भिलाई के लोगों ने अपने विचार लिखे।
सुधर जाए पड़ोसी मुल्क
इस मौके पर सीटू के डीवीएस रेड्डी ने भारत की सीमा में तैनात जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हमेशा से ही भारत की सेना सबसे बेहतर रही है। इस सेना ने जब भी देश को जरूरत पड़ी है, तो कुर्बानी दी है। अगर पड़ोसी मुल्क में सुधार नहीं होगा, तो मुंह की खाने के लिए तैयार रहे।
राजनीति लाभ न लें
एक्टू के श्याम लाल साहू ने कहा कि जब-जब भारत की सेना का पड़ोसी देश के साथ आमना-सामना हुआ है, तब-तब जीत भारत की हुई है। इस तरह की कार्रवाई देश हित में की जाती है। इसका किसी भी दल को राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश नहीं करना चाहिए।

Home / Bhilai / देश की सरहद में तैनात जवानों को भिलाई बिरादरी का मार्मिक संदेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो