scriptVideo: पत्रिका अमृतं जलम् अभियान का बड़ा असर, शिवनाथ महमरा एनीकट पर 14 लाख से बनेगा पब्लिक टॉयलेट, महापौर ने किया भूमिपूजन | Patrika Aamritam Jalam Abhiyan in Durg shivnath River | Patrika News
भिलाई

Video: पत्रिका अमृतं जलम् अभियान का बड़ा असर, शिवनाथ महमरा एनीकट पर 14 लाख से बनेगा पब्लिक टॉयलेट, महापौर ने किया भूमिपूजन

पत्रिका अमृतं जलम् अभियान का बड़ा असर आज देखने मिला। दुर्ग महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने महमरा एनीकट पर स्वच्छता के लिए 14 लाख 50 हजार रुपए से सार्वजनिक सर्वसुविधा युक्त शौचालय बनाने के लिए भूमिपूजन किया।

भिलाईJun 02, 2019 / 02:38 pm

Dakshi Sahu

patrika

Video: पत्रिका अमृतं जलम् अभियान का बड़ा असर, शिवनाथ महमरा एनीकट पर 14 लाख से बनेगा पब्लिक टॉयलेट, महापौर ने किया भूमिपूजन

दुर्ग/भिलाई. सामाजिक सरोकार के तहत पत्रिका ने पारंपरिक जलस्रोतों को सहेजने के संकल्प के साथ देशभर में रविवार को एक साथ पत्रिका अमृतं जलम् अभियान चलाया। लगातार तीसरे रविवार चले पत्रिका अमृतं जलम् अभियान का बड़ा असर आज देखने मिला। दुर्ग महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने महमरा एनीकट पर स्वच्छता के लिए 14 लाख 50 हजार रुपए से सार्वजनिक सर्वसुविधा युक्त शौचालय बनाने के लिए भूमिपूजन किया।
इस अवसर निगम आयुक्त सुनील अग्रहरि, पार्षद गण और निगम के अधिकारी मौजूद थे। पत्रिका से प्रेरणा लेकर महापौर ने नदी में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। शिवनाथ के महमरा एनीकट में पत्रिका परिवार ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, एसएसबी के जवानों व हर वर्ग के लोगों के साथ श्रमदान कर जलस्रोतों की सफाई के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।

Home / Bhilai / Video: पत्रिका अमृतं जलम् अभियान का बड़ा असर, शिवनाथ महमरा एनीकट पर 14 लाख से बनेगा पब्लिक टॉयलेट, महापौर ने किया भूमिपूजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो