भिलाई

Video: पत्रिका अमृतं जलम् अभियान का बड़ा असर, शिवनाथ महमरा एनीकट पर 14 लाख से बनेगा पब्लिक टॉयलेट, महापौर ने किया भूमिपूजन

पत्रिका अमृतं जलम् अभियान का बड़ा असर आज देखने मिला। दुर्ग महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने महमरा एनीकट पर स्वच्छता के लिए 14 लाख 50 हजार रुपए से सार्वजनिक सर्वसुविधा युक्त शौचालय बनाने के लिए भूमिपूजन किया।

भिलाईJun 02, 2019 / 02:38 pm

Dakshi Sahu

Video: पत्रिका अमृतं जलम् अभियान का बड़ा असर, शिवनाथ महमरा एनीकट पर 14 लाख से बनेगा पब्लिक टॉयलेट, महापौर ने किया भूमिपूजन

दुर्ग/भिलाई. सामाजिक सरोकार के तहत पत्रिका ने पारंपरिक जलस्रोतों को सहेजने के संकल्प के साथ देशभर में रविवार को एक साथ पत्रिका अमृतं जलम् अभियान चलाया। लगातार तीसरे रविवार चले पत्रिका अमृतं जलम् अभियान का बड़ा असर आज देखने मिला। दुर्ग महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने महमरा एनीकट पर स्वच्छता के लिए 14 लाख 50 हजार रुपए से सार्वजनिक सर्वसुविधा युक्त शौचालय बनाने के लिए भूमिपूजन किया।
इस अवसर निगम आयुक्त सुनील अग्रहरि, पार्षद गण और निगम के अधिकारी मौजूद थे। पत्रिका से प्रेरणा लेकर महापौर ने नदी में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। शिवनाथ के महमरा एनीकट में पत्रिका परिवार ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, एसएसबी के जवानों व हर वर्ग के लोगों के साथ श्रमदान कर जलस्रोतों की सफाई के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
इसलिए चुना शिवनाथ का महमरा एनीकट
शिवनाथ के महमरा एनीकट से दुर्ग व भिलाई नगर निगम को क्रमश: 35 व 77 एमएलडी पानी पेयजल के लिए सप्लाई होती है। एनीकट पर जिस हिस्से की सफाई की गई, वहां दोनों निकायों का इंटकवेल है। इसके अलावा यहां लोग निस्तारी व धार्मिक कार्य भी करते हैं। महमरा एनीकट के बाद अहिवारा, जामुल, धमधा नगरीय निकाय के साथ करीब 72 गांवों को पेयजल व निस्तारी के लिए शिवनाथ से पानी मिलता है। एनीकट के हिस्से को प्रदूषण मुक्त कर बड़ी आबादी को राहत पहुंचाई जा सकती है।
 

इन सामाजिक संगठनों ने किया श्रमदान
रविवार को शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट की सफाई के महाअभियान में सशस्त्र सीमा बल भिलाई के जवान, साहू मित्र सभा भिलाई युवा मोर्चा, नगर निगम दुर्ग, शिवनाथ बचाओ अभियान के कार्यकर्ता, बिजली विभाग के कर्मचारी, एनसीसी कैडेट कल्याण कॉलेज, सियान सदन नेहरू नगर के वरिष्ठ नागरिक, जनसुनवाई फाउंडेशन सहित नदी में नहाने आए लोगों ने हाथ बढ़ाकर स्वच्छता की ओर एक कदम बढ़ाया।
हटा कचरा तो बदली सूरत
शिवनाथ के महमरा एनीकट पर सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने नदी में उतरकर कदम से कदम मिलाकर सफाई किया। इस दौरान एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट के साथ 22 से ज्यादा जवान मौजूद थे। सफाई के लिए एक-एक हाथ बढ़ाकर लगभग 4 ट्रेक्टर टॉली कचरा नदी से बाहर फेंका गया। पत्रिका के महाअभियान को सराहते हुए महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने इसे व्यापक स्तर पर चलाने में अपना सहयोग देने की बात की। कचरा उठते ही शिवनाथ की सूरत बदलने लगी है।

Home / Bhilai / Video: पत्रिका अमृतं जलम् अभियान का बड़ा असर, शिवनाथ महमरा एनीकट पर 14 लाख से बनेगा पब्लिक टॉयलेट, महापौर ने किया भूमिपूजन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.