scriptBreaking: घर के बाहर खड़ी महिला को पालतू सूकरों ने पहुंचा दिया मौत के द्वार | Pig attack women injured in Bhilai | Patrika News

Breaking: घर के बाहर खड़ी महिला को पालतू सूकरों ने पहुंचा दिया मौत के द्वार

locationभिलाईPublished: Jul 10, 2018 02:52:54 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

कैंप एक, वार्ड 21 निवासी महिला पर मंगलवार को पालतू सूकरों ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला उपचार के लिए लाया गया।

patrika

Breaking: घर के बाहर खड़ी महिला को पालतू सूकरों ने पहुंचा दिया मौत के द्वार

भिलाई. कैंप एक, वार्ड 21 निवासी महिला पर मंगलवार को पालतू सूकरों ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला उपचार के लिए लाया गया। जहां हालत बिगड़ते देख उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। डॉक्टरों ने बताया कि सूकरों के हमले से महिला को गंभीर चोट लगे हैं।
घर के दरवाजे पर खड़ी थी महिला
सूकरों के हमले से घायल 48 वर्षीय लालती देवी वार्ड 21 के अपने घर के बाहर खड़ी थी। उस दौरान झुंड में चल रहे पालतू सूकरों ने उस पर धावा बोल दिया। जब तक महिला जान बचाने दौड़ती तब तक सूकर उसे बुरी तरह घायल कर चुके थे। पड़ोसियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
वार्ड में सूकरों के हमले से परेशान लोग
वार्ड २१ में एक दो नहीं सैकड़ों सूकर खुलेआम घूमते रहते हैं। घायल लालती देवी के परिजनों ने बताया कि इसके पहले भी पालतू सूकर कई बच्चों पर हमला कर चुके हैं। बावजूद निगम प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सूकरों के हमले से लालती देवी के सिर, पैर, पीठ में गंभीर चोंटे आई हैं।
छह साल की बच्ची को पागल कुत्तों ने काटा
इधर रानीतराई के समीप के ग्राम असोगा में अपने घर के पास खेल रही छह साल की बच्ची को पागल कुत्ते ने काट लिया। इस कत्ते ने एक भैंस भी काटा है। बच्ची का इलाज भखारा के निजी अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम असोगा (भाठापारा) की सुहाना साहू पिता हरीश साहू (6 वर्ष) अपने घर के बाहर सहेलियों के साथ खेल रही थी।
उसी समय एक कुत्ता अचानक आकर सुहाना की जांघ को काट दिया। इससे बच्ची रोने लगी। उसके साथ खेल रहे अन्य छोटे बच्चे डर कर भाग गए। घर वाले बच्ची को इलाज के लिए रानीतराई के शासकीय अस्पताल ले गए, जो रविवार होने कारण बंद था। इसके बाद भखारा (धमतरी) के सरकारी अस्पताल ले गए, वह भी बंद मिला। परेशान परिजन ने बच्ची का इलाज भखारा के ही एक निजी अस्पताल में कराया। बच्ची की हालत
ठीक है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो