लिकेज चेक करने निगम कर रही गड्ढा
खुर्सीपार के कई घरों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। ऐसी शिकायत निगम अफसरों तक पहुंच रही है। निगम के अधिकारी पेयजल के पाइप में किस जगह लिकेज है। यह तलाशने के लिए कई स्थान पर गड्ढा कर पाइप में लिकेज है या नहीं यह देखते हैं। यह गड्ढा कई बार कई दिनों तक रह जाता है। तब इस तरह की घटना होती है।
एक सड़क में पांच-पांच गड्ढा
निगम ने इस एक सड़क में करीब पांच गड्ढे खोद रखे हैं। जिसमें से दो खुला हुआ था, एक में बाइक सवार गिरा है। दूसरा भी खुला हुआ है। बारिश में यह गड्ढे राहगीरों को परेशान कर रहे हैं।
तुरंत बंद किया जाए गड्ढा
पूर्व जोन अध्यक्ष जयशंकर चौधरी ने इस मामले में कहा है कि निगम जब भी रास्ते में कोई गड्ढा करता है तो उसे लिकेज चेक करने के बाद तुरंत बंद करे। जिससे कोई राहगीर इस तरह से घायल होकर बेहोश न हो जाए।
गड्ढा बीएसपी ने खोदा या निगम ने
नगर पालिक निगम, भिलाई के जोन-4 आयुक्त अभिषेक शर्मा ने इस मामले में बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र ने भी सड़क पर गड्ढा करवाया था। सुबह जाकर देखना होगा कि यह गड्ढा निगम का है या बीएसपी का। वैसे सड़क में गड्ढा करने के बाद स्टापर लगाया जाना चाहिए।
पदुमनगर में ट्रायल के दौरान पेयजल पाइप लिकेज
पदुमनगर के एमआईजी क्षेत्र में बुधवार की सुबह पेयजल के नए पाइप लाइन का ट्रायल किया गया। निगम की पाइप लाइन से इतना रिसाव हुआ कि सड़क पर पानी बहने लगा। इसकी शिकायत स्थानीय निवासी सुधाकर ने पहले निगम के अधिकारी व बाद में पार्षद से की। यहां नल से अधिक पानी सड़कों पर जा रहा था।