scriptशादी घर में जहरीला सांप निकलने से मचा भगदड़, सांप-सांप बोलकर भागने लगे लोग, बारात भी दरवाजे पर रूकी | Poisonous snake in Bhilai's wedding house | Patrika News

शादी घर में जहरीला सांप निकलने से मचा भगदड़, सांप-सांप बोलकर भागने लगे लोग, बारात भी दरवाजे पर रूकी

locationभिलाईPublished: May 12, 2021 12:57:53 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

दूल्हा सेहरा पहन कर तैयार था। तभी घर के अंदर भगदड़ मच गई। सांप-सांप बोलकर लोग घर से भागने लगे। तत्काल नोवा नेचर के सदस्यों को बुलाया गया।

शादी घर में जहरीला सांप निकलने से मचा भगदड़, सांप-सांप बोलकर भागने लगे लोग, बारात भी दरवाजे पर रूकी

शादी घर में जहरीला सांप निकलने से मचा भगदड़, सांप-सांप बोलकर भागने लगे लोग, बारात भी दरवाजे पर रूकी

भिलाई. शादी वाले घर में जहरीला सांप (Poisonous snake ) निकलने से भगदड़ मच गया। लोग सांप-सांप कहकर इधर उधर भागने लगे। वो तो शुक्र रहा सांप पकडऩे वाले युवाओं का एक गु्रप मौके पर पहुंच गया और तुरंत जहरीले सांप को पकड़कर घर से दूर ले गए। यह घटना एकता चौक कैलाश नगर की है। जहां एक शादी घर में जहरीला सांप दिखने से हड़कंप मच गया। बारात निकलने की तैयारी चल रही थी। दूल्हा सेहरा पहन कर तैयार था। तभी घर के अंदर भगदड़ मच गई। सांप-सांप बोलकर लोग घर से भागने लगे। तत्काल नोवा नेचर (Nova nature Bhilai) के सदस्यों को बुलाया गया। युवक ने सांप को पकड़ा और वन विभाग की मदद से उसे राजनांदगांव के जंगल में छोड़ा गया।
नोवा नेचर के सदस्य अजय कुमार ने बताया कि एकता चौक कैलाश नगर निवासी अमित भगत की शादी थी। तैयार होकर घर से दूल्हा निकलने वाला था। आंगन में उसी समय एक सांप दिखाई दिया। वह घर के अंदर जा रहा था। दूल्हे की मां ने आवाज लगाई तो आंगन में भगदड़ मच गया। बड़ा बेटा शशि भगत दौड़कर आया। तब तक सांप अंदर घुस गया। सांप घर के किस कोने में घुसा यह कोई नहीं देख नहीं पाया। बारात की गाड़ी भी दरवाजे पर लग चुकी। सभी बाहर भीड़ लगाकर खड़े थे। मौके पर पहुंचकर तुंरत घर के अंदर सांप की खोजबीन शुरू की। सांप को पकड़कर बाहर निकाला तब लोगों ने राहत की सांस ली। घर के सदस्य ने बताया एक तो कोरोना महामारी की वजह से शादी की तारीख बढ़ते-बढ़ते यहां तक पहुंची। दूसरी तरफ लॉकडाउन है। अब सांप ने संकट में डाल दिया था। भगवान का शुक्र है कि किसी को कुछ नहीं हुआ।
शादी घर में जहरीला सांप निकलने से मचा भगदड़, सांप-सांप बोलकर भागने लगे लोग, बारात भी दरवाजे पर रूकी
कुम्हारी में सांप बाइक के भीतर बैठा मिला
कुम्हारी परसदा रोड निवासी रविन्द्र जैन की बाइक घर के बाहर खड़ी थी। घर के अंदर से बाहर निकले। उन्हें कुकर की सिटी की तरह आवाज सुनाई दी। उन्होंने बाइक के पास देखा तो सांप बाइक से नीचे उतरते हुए दिखा और गाड़ी के चक्के के पास टायर से लिपटकर बैठ गया। तत्काल नोवा नेचर सदस्य अजय कुमार को बुलाया गया। उन्होंने सांप को पकड़ा। अजय ने बताया कि यह विषैला सांप है। अगर किसी को काट लेता तो उसकी जान आफत में पड़ जाती।
कुंडली मार कर बैठा था 12 फीट लंबा अजगर
दुर्ग में वन विभाग के आवासीय परिसर में जिम है। जहां जिम के अंदर 12 फीट का सांप ट्रैडमिल पर बैठा नजर आया। अजय कुमार मौके पर पहुंच कर सांप को पकड़ा। उसे राजनांदगांव के जंगल में छोड़ दिया। अजय ने बताया कि बरसात के दिनों में सांप अक्सर घरों और आवासीय क्षेत्र में घुस जाते हैं। ऐसे में डरने या उन्हें मारने की बजाय सांप पकडऩे वालों से संपर्क करना चाहिए। हर सांप जहरीला नहीं होता।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो