scriptप्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने साथ छोड़कर भागने वाले ब्वायफ्रेंड को सिखाया ऐसा सबक, अब जिंदगीभर जेल में चक्की पीसेगा युवक | Police arrested the accused of rape in Bhilai | Patrika News

प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने साथ छोड़कर भागने वाले ब्वायफ्रेंड को सिखाया ऐसा सबक, अब जिंदगीभर जेल में चक्की पीसेगा युवक

locationभिलाईPublished: May 13, 2021 12:41:07 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

Rape case in Bhilai: युवती परेशान होकर चौकी पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट की। इसकी भनक लगते ही आरोपी घर से फरार हो गया।

प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने साथ छोड़कर भागने वाले ब्वायफ्रेंड को सिखाया ऐसा सबक, अब जिंदगीभर जेल में चक्की पिसेगा युवक

प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने साथ छोड़कर भागने वाले ब्वायफ्रेंड को सिखाया ऐसा सबक, अब जिंदगीभर जेल में चक्की पिसेगा युवक

भिलाई. गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बलात्कार के मामले में फरार आरोपी ग्राम धनोरा सरोजनी नगर निवासी हितेश साहू (27 वर्ष) को महासमुंद से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एमएसडब्ल्यू की पढ़ाई के दौरान युवती से दोस्ती की। फिर उसे शादी का प्रलोभन दिया। उसके साथ बलात्कार किया। जब 2 माह का गर्भ ठहर गया तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2)(ढ) के तहत जुर्म दर्ज किया। रिपोर्ट की जानकारी मिली तो आरोपी फरार हो गया था। पद्मनाभपुर चोकी पुलिस ने बताया कि 9 मई 2021 को 27 वर्षीय युवती ने शिकायत की। वह एमएसडब्ल्यू की पढ़ाई कर रही थी। आरोपी हितेश भी उसी के साथ पढ़ता था। इस वजह से जान पहचान हुई। दोनों की दोस्ती हो गई।
Read more: कुम्हारी में महिला श्रमिक की बलात्कार के बाद हत्या, नग्न हालत में मिला शव, पूरे शरीर पर दांत से काटने के निशान ….

गर्भवती हुई तो शादी से इनकार करके भाग गया युवक
आरोपी युवक ने उसके साथ बातचीत करते हुए अपने झांसे में ले लिया। 20 अप्रेल 2019 शाम 4 बजे उसके साथ बलात्कार किया। हितेश फिर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी हितेश को दी। तब हितेश उसे गर्भपात कराने दबाव बनाने लगा। युवती ने मना करते हुए उससे शादी करने पर जोर देने लगी। हितेश ने शादी से इनकार कर दिया। युवती परेशान होकर चौकी पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट की। इसकी भनक लगते ही आरोपी घर से फरार हो गया।
युवती ने आरोपी को पकड़वाया
पुलिस ने बताया कि आरोपी हितेश साहू के पिता सदानंद साहू बालोद में आदिम जाति कल्याण विभाग में है। युवती के पिता की मौत हो चुकी है। युवती की मजबूरी का फायदा उठ कर पहले तो उसका सहारा बनने का दिलासा दिया। उसकी आबरु से खेलते रहा। जब गर्भ से हो गई तो भाग खड़ा हुआ। युवती ने हितेश को खोज निकाला। पुलिस को बताया कि हितेश महासमुंद में है। पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने महासमुंद कोतवाली पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर दुर्ग ले आई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो