भिलाई

डेढ़ साल की बच्ची को सिगरेट से दागने वाला पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार, भिलाई के लॉज में छिपा था आरोपी

बालोद जिले में डेढ़ की बच्ची को जलती सिगरेट से दागने वाले पुलिस कांस्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कांस्टेबल भिलाई के छाया लॉज में छिपा था।

भिलाईOct 31, 2020 / 02:11 pm

Dakshi Sahu

डेढ़ साल की बच्ची को सिगरेट से दागने वाला पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार, भिलाई के लॉज में छिपा था आरोपी

भिलाई/बालोद. बालोद जिले में डेढ़ की बच्ची को जलती सिगरेट से दागने वाले पुलिस कांस्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कांस्टेबल भिलाई के छाया लॉज में छिपा था। जिसे पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करके दबोच। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस इस मामले में बच्ची की मां से भी पूछताछ कर रही है।
बीस से 25 जगह दागा था आरोपी ने मासूम को
पुलिस आरक्षक ने डेढ़ साल की मासूम के चेहरे और शरीर को सिगरेट से 20 से 25 जगह दाग दिया। दुर्ग पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक अविनाश राय गुरुवार रात 9 बजे अपने परिचित के घर पहुंचा। वहां उनकी डेढ़ साल की बच्ची से खुद को पापा बोलने के लिए कहा। उसने नहीं बोला तो आरोपी उसे सिगरेट से दागने लगा। बच्ची चीखती रही, लेकिन आरोपी रुका नहीं। बच्ची के चेहरे और शरीर में फफोले पड़ गए। बच्ची की मां ने रात में बालोद सिटी कोतवाली थाना प्रभारी को फोन पर जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची का प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। बाद में वह फरार हो गया था।
पीडि़त बच्ची के घर किराए से रहता था आरोपी
आरोपी बालोद के रक्षित केंद्र में आरक्षक के पद पर पदस्थ था और सिवनी गांव में पीडि़त बच्ची के मां के घर किराए पर रहता था। लगभग एक महीना पहले उसका ट्रांसफर दुर्ग के रक्षित केंद्र में हो गया। महिला ने लॉकडाउन के दौरान पैसों की दिक्कत होने पर आरक्षक से पैसे उधार लिए थे। वही पैसे वापस लेने आरक्षक गुरुवार को लक्ष्मी के घर पहुंचा था और उसी के घर में ठहरा हुआ था। गुरुवार को रात में वह शराब पीकर लौटा और उसने महिला की डेढ़ साल की बच्ची को खुद को पापा कहने के लिए कहा। बच्ची के ऐसा नहीं कहने पर वह से सिगरेट से जलाने लगा और बीच बचाव करने आई महिला की भी बुरी तरह पिटाई कर दी।

Home / Bhilai / डेढ़ साल की बच्ची को सिगरेट से दागने वाला पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार, भिलाई के लॉज में छिपा था आरोपी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.