scriptएक बच्चे की मां पर आ गया पुलिस कांस्टेबल का दिल, अंतरंग संबंध में रहने के बाद कर दिया शादी से इनकार | Police constable arrested for raping a woman in Bhilai | Patrika News

एक बच्चे की मां पर आ गया पुलिस कांस्टेबल का दिल, अंतरंग संबंध में रहने के बाद कर दिया शादी से इनकार

locationभिलाईPublished: Nov 09, 2019 01:09:50 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

शादी का प्रलोभन देकर विवाहिता का दैहिक शोषण करने वाले आरक्षक तालेन्द्र चंद्राकर के खिलाफ पाटन पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। (Bhilai Crime news)

एक बच्चे की मां पर आ गया पुलिस कांस्टेबल का दिल, अंतरंग संबंध में रहने के बाद कर दिया शादी से इनकार

एक बच्चे की मां पर आ गया पुलिस कांस्टेबल का दिल, अंतरंग संबंध में रहने के बाद कर दिया शादी से इनकार

भिलाई. शादी का प्रलोभन देकर विवाहिता का दैहिक शोषण करने वाले (Chhattisgarh police Constable) आरक्षक तालेन्द्र चंद्राकर के खिलाफ पाटन पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। तालेन्द्र की विवाहिता से शासकीय अस्पताल में मुलाकात हुई थी। आरोपी ने विवाहिता को शादी का प्रलोभन देकर 3 साल तक दैहिक शोषण (Rape)किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया।
Read more: बिना शादी के कुंवारी लड़की के साथ युवक ने मना लिया सुहागरात, जब बच्चा हुआ तो…

महिला आयोग में शिकायत
महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन दो साल से मामला अटका हुआ था। इस पर विवाहिता ने महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला आयोग ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर गिरफ्तारी के लिए कहा था। इस पर अब आरक्षक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। पाटन पुलिस ने बताया कि 31 वर्षीय विवाहता को उसके पति ने छोड़ दिया है।
Read more: बताओ क्या जमाना आ गया : 10 वीं क्लास के स्टूडेंट को ग्यारहवीं के छात्र ने किया प्रेग्नेंट

कंप्यूटर ऑपरेट है पीडि़ता
महिला का एक बेटा है। महिला शासकीय अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर है। आरोपी आरक्षक तालेन्द्र चंद्राकर की पोस्टिंग पाटन थाना में थी। इस बीच वह अस्पताल में मेडिकल रिपोर्ट बनवाने जाया करता था। इस दौरान विवाहिता को अपने प्रेम जाल में फांस लिया। वर्ष 2015 से वह उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो