scriptतीन जवान कोरोना पॉजिटिव, फूटा पुलिसकर्मियों का दर्द, कहा पीपीई किट तो दूर साहब, मास्क तक नहीं दिया विभाग ने | PPE kit not given to police jawan doing duty in Containment Zone | Patrika News

तीन जवान कोरोना पॉजिटिव, फूटा पुलिसकर्मियों का दर्द, कहा पीपीई किट तो दूर साहब, मास्क तक नहीं दिया विभाग ने

locationभिलाईPublished: Jun 21, 2020 06:00:41 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

घर परिवार को छोड़कर 24 घंटे शहर में कोविड-19 संक्रमण के बीच ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। खासकर उन जवानों को जो कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी कर रहे हैं। (Chhattisgarh police)
 
 

तीन जवान कोरोना पॉजिटिव, फूटा पुलिसकर्मियों का दर्द, कहा पीपीई किट तो दूर साहब, मास्क तक नहीं दिया विभाग ने

तीन जवान कोरोना पॉजिटिव, फूटा पुलिसकर्मियों का दर्द, कहा पीपीई किट तो दूर साहब, मास्क तक नहीं दिया विभाग ने

भिलाई. घर परिवार को छोड़कर 24 घंटे शहर में कोविड-19 संक्रमण (coronavirus in bhilai) के बीच ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। खासकर उन जवानों को जो कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि उनकी सुरक्षा के मद्देनजर पीपीई किट उपलब्ध कराई गई है, लेकिन उन्हें विशेष परिस्थितियों में ही पहने के लिए कहा गया है। जबकि जवानों का कहना है कि पीपीई किट तो दूर विभाग की ओर से एक फेस मास्क तक नहीं दिया गया है। अपने पैसे से खरीदकर अपनी सुरक्षा कर
रहे हैं।
कोरोना संक्रमण पर मोर्चा संभालने 200 जवानों की ड्यूटी अलग-अलग थाना क्षेत्र में लगी है। कंटेनमेंट जोन में करीब 45 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। हर थाना के जवानों के साथ पेट्रोलिंग टीम भी ड्यूटी कर रही है। हर स्थानों पर एक हवलदार और चार आरक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जहां पैड क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं, उन स्थानों पर पुलिस जवान की ड्यूटी नहीं है। क्वारंटाइन सेंटर में डॉक्टरों के साथ पुलिस जवान भी मौके पर व्यवस्था संभालने के लिए जाते है। स्वास्थ्य विभाग का अमला पीपीई किट से लैस होकर कंटेनमेंट जोन पहुंचता है। पुलिस जवान और नगर निगमकर्मी मुंह में गमछा बांधकर पहुंच जाते है। इस ओर न तो राज्य सरकार का ध्यान जा रहा और न ही जिला प्रशासन उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर है।
दुर्ग जिले में 26 कंटेनमेंट जोन
जिले में करीब 26 कंटेनमेंट जोन बनाएं गए है। यहां ड्यूटी करने वाले करीब 125 जवानों का स्वास्थ्य परिक्षण कराया गया। तीन दिन पहले नेवई थाना के 3 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 23 जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। बावजूद जवान ठेठ अंदाज में ही ड्यूटी कर रहे हैं।
जवानों ने कहा नहीं मिला फेस मास्क
जवानों से बातचीत में पता चला कि वे कंटेनमेंट जोन में लगातार ड्यूटी कर रहे हंै। पीपीई किट की जानकारी नहीं है। अंदर भी जा रहे है तो गमछा या कपड़े का फेस मास्क पहनकर ही। महंगा पीपीई किट और फेस मास्क कहां से खरीदे।
सीधीबात, लखन पटले, एएसपी ग्रामीण
पीपीई किट उपलब्ध, विशेष परिस्थिति में दिया जा रहा
Q. कोविड-19 में ड्यूटी करने वाले जवानों की सुरक्षा के लिए विभागीय तौरपर क्या इंतजाम किए गए हैं?
जवाब -कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी करने वाले जवानों के लिए एन-95 फेस मास्क उपलब्ध कराया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से बार- बार हाथ धोने की हिदायत दी गई है।
Q. कोरोना पॉजिटिव होने पर क्षेत्र को सील किया जाता है। डॉक्टर अपनी सुरक्षा को लेकर पीपीई किट पहन कर जाते है। जवानों के लिए क्या व्यवस्था है?
जवाब- जवानों के लिए पीपीई किट उपलब्ध कराई गई है। सभी थानों में दे दिया गया है।
Q.कितनी पीपीटी किट जिले में पुलिस विभाग के पास उपलब्ध है?
जवाब – 50 पीपीई किट और 60 फेस सिल्ड वर्तमान में उपलब्ध है।
Q. कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी के दौरान तीन पुलिस जवान पॉजिटिव हुए। उन्हें उपलब्ध कराई गई थी क्या?
जवाब – विशेष परिस्थिति में उन्हें पहने के लिए दिया जाता है। जैसे कोरोना पॉजिटिव के परिवार के लोगों को लाने के लिए जाना पड़े तब उन्हें पहनना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो