scriptगर्भवती महिला ने सगे भाई पर लगाया बलात्कार का आरोप, परिजनों ने कहा बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं | Pregnant woman accuses real brother of rape in Bhilai | Patrika News

गर्भवती महिला ने सगे भाई पर लगाया बलात्कार का आरोप, परिजनों ने कहा बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

locationभिलाईPublished: Oct 26, 2021 04:55:59 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

Rape in Bhilai: पिता का कहना है कि वह BSP से रिटायर हुए और उन्हें लगभग एक करोड़ रुपए मिला है। उसी को पाने के लालच में दामाद ने बेटी को उसके बेटे पर झूठा आरोप लगाने के लिए मजबूर किया है।

गर्भवती महिला ने सगे भाई पर लगाया बलात्कार का आरोप, परिजनों ने कहा बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

गर्भवती महिला ने सगे भाई पर लगाया बलात्कार का आरोप, परिजनों ने कहा बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

भिलाई. मायके आई एक गर्भवती महिला ने अपने ही सगे बड़े भाई के ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया है। 33 वर्षीय महिला ने भिलाई नगर थाने में पति के साथ जाकर भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। महिला का आरोप है कि उसका भाई शादी के पहले से ही उसके साथ ऐसा करता रहा। पहले वह सामाजिक लोकलाज को देखते हुए चुप रही और सोचा कि शादी के बाद ऐसा नहीं होगा। उसके बाद भी जब भाई नहीं माना और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए तो उसने अपने पति को सच्चाई बताई। इसके बाद पति उसे लेकर भिलाई नगर थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई।
बहन के आरोप से मायके पक्ष के होश उड़ गए हैं। परिजनों ने बताया कि बेटी मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं है। उनका बेटा कभी भी ऐसा घटिया काम नहीं कर सकता है। बेटे की गिरफ्तारी से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। भिलाई में बहन भाई के पवित्र रिश्तों को कलंक करने वाली सच्चाई सामने आई है। दो दिन पहले तक जो युवती अपने माता पिता के घर पर थी।
गर्भवती होने के चलते आराम करने की नियत से ससुराल से मायके आई थी। अचानक ससुराल चली गई। माता पिता ने पूछा तो कुछ नहीं बताया। पति ने अचानक आने का कारण पूछा तो बताया कि मायके में उसका बड़ा भाई उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता है। उसने बताया कि वह घर गई तो रात में उसका भाई उसके कमरे में आ गया और उसके साथ गर्भावस्था की हालत में भी बलात्कार किया। यह सुनकर पति ने साले को सजा दिलाने की ठानी और पत्नी को लेकर सोमवार सुबह भिलाई नगर थाने आया। महिला ने थाने में भाई के खिलाफ बलात्कार करने की शिकायत दर्ज कराई।
पिता ने कहा पैसों के लालच में लगाया आरोप
पुलिस ने बहन की शिकायत पर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। पीछे-पीछे सभी घर के लोग भी पहुंच गए। पिता और बेटा काफी रो रहे थे, कि वह किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं बचे। पिता का कहना है कि उसकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। उसकी जब लव मैरिज हुई तो उन्होंने अपने होने वाले दामाद को भी यह सच्चाई बताई थी। दामाद ने प्यार का हवाला देते हुए उसके बाद भी शादी की। पिता का कहना है कि वह बीएसपी से रिटायर हुए और उन्हें लगभग एक करोड़ रुपए मिला है। उसी को पाने के लालच में दामाद ने बेटी को उसके बेटे पर झूठा आरोप लगाने के लिए मजबूर किया है। वहीं दामाद का कहना है कि उसे उसके ससुराल की एक फूटी कौड़ी तक नहीं चाहिए और वह साले को सजा दिलाकर रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो