scriptछत्तीसगढ़ के इस हाईप्रोफाइल सीट पर सीएम सहित तीन दिग्गज मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर | Prestige at stake ministers including CM on this hypefile seat of CG | Patrika News

छत्तीसगढ़ के इस हाईप्रोफाइल सीट पर सीएम सहित तीन दिग्गज मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

locationभिलाईPublished: Mar 26, 2019 11:27:29 pm

सीएम भूपेश बघेल और तीन दिग्गज मंत्रियों का इलाका होने के कारण यह सीट हाई प्रोफाइल हो गया है। ऐसे में इस सीट पर न सिर्फ प्रतिष्ठा दांव पर है बल्कि भाजपा के लिए खोई साख को वापस लाने की चुनौती रहेगी।

CG Loksabh 2019

छत्तीसगढ़ के इस हाईप्रोफाइल सीट पर सीएम सहित तीन दिग्गज मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

दुर्ग@Patrika. लोकसभा चुनाव के लिए दोनों ही प्रतिद्वंद्वी दल कांग्रेस व भारतीय जमता पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही चुनावी मैदान में मुकाबले की स्थिति भी तय हो गई है। चुनावी मुकाबले में जीत किसकी होगी यह तो मतगणना के बाद पता चलेगा, लेकिन इस चुनाव के परिणाम से जिले राजनीतिक भविष्य तय होगा यह अभी से निश्चित है। दरअसल सीएम भूपेश बघेल और तीन दिग्गज मंत्रियों का इलाका होने के कारण यह सीट हाई प्रोफाइल हो गया है। ऐसे में इस सीट पर न सिर्फ इन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है बल्कि लगातार 15 साल सत्ता के बाद भी विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त की पीड़ा झेल रही भाजपा के लिए खोई साख को वापस लाने की चुनौती रहेगी।
दुर्ग संसदीय सीट पर 10 बार कांग्रेस का कब्जा

दुर्ग संसदीय सीट पर पिछले 17 लोकसभा चुनावों में 10 बार कांग्रेस का कब्जा रहा है। वहीं 5 बार भाजपा ने जीत दर्ज की है। एक बार जनता पार्टी और एक बार भाजपा के सहयोग से जनता दल ने भी सीट पर जीत दर्ज की है। वर्ष 1996 से पूर्व तक सीट पर कांग्रेस का लगभग एकाधिकार रहा। वहीं वर्ष 1996 के चुनाव में बदले राजनीतिक समीकरण में भाजपा ने कांग्रेस की जीत का क्रम तोड़ते हुए सीट पर कब्जा जमा लिया। @Patrika. इसके बाद वर्ष 2014 तक लगातार 5 बार भाजपा ने सीट पर जीत दर्ज की। वर्ष 2014 में अनुकूल परिस्थिति के बाद यह सीट भाजपा के हाथ से निकल गया और फिर कांग्रेस के खाते में चला गया।
अब बदल गई है राजनीतिक तस्वीर
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 5 और भाजपा को 4 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त मिली थी। भिलाई, वैशाली नगर, साजा व नवागढ़ में भाजपा को जीत मिली वहीं दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, अहिवारा, पाटन और बेमेतरा में कांग्रेस को बढ़त मिली। @Patrika. इस तरह कांग्रेस यह सीट करीब 17 हजार मतों से जीत गई। इस बार विधानसभा में 9 में से वैशाली नगर को छोड़कर सभी में कांग्रेस का कब्जा है।
CG Loksabha 2019
इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल-मुख्यमंत्री होने के साथ उनके खुद का निर्वाचन क्षेत्र पाटन इसी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा। विस चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की। इन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़कर कांग्रेस ने प्रदेश में रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी को उन्हीं की अनुशंसा पर टिकट दी गई है।
मंत्री ताम्रध्वज साहू

सबसे वरिष्ठ मंत्री व साहू समाज के प्रभावी नेता। लोकसभा के साथ धमधा व बेमेतरा विधानसभा का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। लंबा राजनीतिक अनुभव के साथ पूरे लोकसभा क्षेत्र में उनकी अच्छी पैठ मानी जाती है। लोकसभा क्षेत्र में साहू समाज की आबादी करीब 30 फीसदी है।
मंत्री रविन्द्र चौबे

राजनीतिक विरासत के साथ प्रभावी नेता। बेमेतरा के साथ दुर्ग जिले में भी खासा प्रभाव। वर्ष 1985 से लेकर 2018 तक विधानसभा चुनावों में सात बार जीत दर्ज कर चुके हैं। विपक्ष में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भी रहे।
मंत्री गुरू रूद्र कुमार

गुरू परिवार से संबद्ध होने के कारण सतनामी समाज की धार्मिक आस्था। दूसरे जिले के निवासी होने के बाद भी अहिवारा विधानसभा में आकर जीत दर्ज की। लोकसभा क्षेत्र में करीब 15 फीसदी आबादी सतनामी समाज के लोगों की है। समाज के मतों के ध्रुवीकरण में उनकी भूमिका कारगर हो सकती है।
सांसद मोतीलाल वोरा

कांग्रेस के सबसे अनुभवी नेता। अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्र में नागरिक उड्डयन व स्वास्थ्य मंत्री के साथ उत्तरप्रदेश राज्यपाल का पद संभाल चुके हैं। अभी राज्यसभा सांसद व कांग्रेस के केंद्रीय संगठन में प्रशासनिक महामंत्री का पद संभाल रहे हैं। प्रदेश की राजनीति में अच्छी पकड़।
सीट पर कब किसका कब्जा
1951 – डब्ल्यू एस किरोलीकर (कांग्रेस)
1957 – मोहनलाल बाकलीवाल – कांग्रेस
196 2 – मोहनलाल बाकलीवाल – कांग्रेस
196 7 – वीवाय तामस्कर – कांग्रेस
1971 – चंदूलाल चंद्राकर – कांग्रेस
1972 – चंदूलाल चंद्राकर – कांग्रेस
1977 – मोहन भैय्या – भारतीय लोक दल
198 0 – चंदूलाल चंद्राकर – कांग्रेस
198 4 – चंदूलाल चंद्राकर – कांग्रेस
198 9 – पुरूषोत्तम कौशिक – जनता दल
1991 – चंदूलाल चंद्राकर – कांग्रेस
1996 – ताराचंद साहू – भाजपा
1998 – ताराचंद साहू – भाजपा
1999 – ताराचंद साहू – भाजपा
2004 – ताराचंद साहू – भाजपा
2009 – सरोज पांडेय – भाजपा
12014 – ताम्रध्वज साहू – कांग्रेस
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो