scriptफिल्मी स्टाइल में बाथरूम जाने का बहाना करके अस्पताल से भागा थर्ड जेंडर बंदी, अधीक्षक ने किया दो प्रहरियों को निलंबित | Prisoner escaped from Durg District Hospital, two guards suspended | Patrika News

फिल्मी स्टाइल में बाथरूम जाने का बहाना करके अस्पताल से भागा थर्ड जेंडर बंदी, अधीक्षक ने किया दो प्रहरियों को निलंबित

locationभिलाईPublished: Jul 10, 2021 05:46:24 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

Prisoner escaped in Durg: थर्ड जेंडर विचाराधीन बंदी जेल प्रहरी की सुरक्षा को तोड़ते हुए जिला अस्पताल से फरार हो गया। इसके बाद दो जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया।

फिल्मी स्टाइल में बाथरूम जाने का बहाना करके अस्पताल से भागा थर्ड जेंडर बंदी, अधीक्षक ने किया दो प्रहरियों को निलंबित

फिल्मी स्टाइल में बाथरूम जाने का बहाना करके अस्पताल से भागा थर्ड जेंडर बंदी, अधीक्षक ने किया दो प्रहरियों को निलंबित

भिलाई. थर्ड जेंडर विचाराधीन बंदी जेल प्रहरी की सुरक्षा को तोड़ते हुए जिला अस्पताल से फरार हो गया। इसके बाद दो जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया। मामले में दुर्ग कोतवाली पुलिस कैदी काजल उर्फ शंकर बुद्धे के खिलाफ धारा 224 के तहत जुर्म दर्ज कर खोजबीन कर रही है। जेल (Durg central Jail) अधीक्षक योगेश छत्री ने बताया कि राजीव नगर निवासी थर्ड जेंडर काजल उर्फ बुद्धे (33 वर्ष) हत्या के मामले में विचाराधीन बंदी है। 6 जुलाई को अचानक उसके पेट में दर्द हुआ। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में रखा गया। उसकी सुरक्षा में जेल प्रहरी दुर्गेश कौशिक और संतोष राठौर को लगाया गया था। गुरुवार को जिला अस्पताल से उसकी छुट्टी कर दी गई। दोनों प्रहरी उसे जेल लाने लगे। इस बीच काजल ने वॉशरुम जाने को लेकर आग्रह किया। वह टायलेट के अंदर गया और दरवाजा बंद कर लिया। दोनों प्रहरी बाहर खड़े इंतजार करते रहे और वह रोशनदान से कूद कर भाग गई।
यह भी पढ़ें
28 साल में 20 TI बदल गए, छेड़छाड़ के फरार आरोपी को पकडऩे ग्राहक बनकर जूता खरीदने पहुंची पुलिस, तब जाकर दबोचा
….

छाया की हत्या का आरोपी है काजल
पुलिस ने बताया कि वर्ष 2019 में काजल ने छाया को अपने घर खाने पर बुलाया था। शराब के नशे में दोनों के बीच पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। थर्ड जेंडर काजल ने छाया के गले और पेट पर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
जानिए किसने क्या कहा
टीआई कोतवाली दुर्ग राजेश बागड़े ने बताया कि जेल की अभिरक्षा से बंदी भाग गया। उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। प्रहरी संतोष राठौर की शिकायत पर धारा 224 के तहत जुर्म दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। केंद्रीय जेल दुर्ग अधीक्षक योगेश छत्री ने बताया कि काजल के पेट में दर्द हुआ तो उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से वह भाग गई। प्रहरी संतोष और दुर्गेश की लापरवाही पाई गई। इसलिए दोनों को निलंबित कर दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो