script

राजनांदगांव जिला भाजपा अध्यक्ष से बहस करना महिला नेत्री को पड़ गया भारी, पार्टी ने किया निष्कासित

locationभिलाईPublished: Jul 08, 2020 05:47:20 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

राजनांदगांव जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव के साथ सोमवार बहस करने के आरोप में भाजपा संगठन ने भाजपा नेत्री पारूल जैन को छह साल के लिए बर्खास्त कर दिया है।

राजनांदगांव जिला भाजपा अध्यक्ष से बहस करना महिला नेत्री को पड़ गया भारी, पार्टी ने किया निष्कासित

राजनांदगांव जिला भाजपा अध्यक्ष से बहस करना महिला नेत्री को पड़ गया भारी, पार्टी ने किया निष्कासित,राजनांदगांव जिला भाजपा अध्यक्ष से बहस करना महिला नेत्री को पड़ गया भारी, पार्टी ने किया निष्कासित,राजनांदगांव जिला भाजपा अध्यक्ष से बहस करना महिला नेत्री को पड़ गया भारी, पार्टी ने किया निष्कासित

राजनांदगांव. जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव के साथ सोमवार बहस करने के आरोप में भाजपा संगठन ने भाजपा नेत्री पारूल जैन को छह साल के लिए बर्खास्त कर दिया है। इस घटना को लेकर संगठन में भी खलबली मची हुई है।
जिला भाजपा अध्यक्ष से करने लगी बहस
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को भाजपा कार्यालय में पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम निपटने के बाद भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव और भाजपा नेत्री पारूल जैन के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।
छह महीने किया बर्खास्त
सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेत्री इस बात को लेकर नाराज थी कि संगठन द्वारा उन्हें किसी भी कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी जाती। उन्होंने यह भी कहा कि महिला मोर्चा की चुनिंदा नेत्रियों को ही कार्यक्रमों की सूचना दी जाती है। भाजपा कार्यालय में हुए इस विवाद को गंभीरता से लेते हुए भाजपा संगठन ने भाजपा नेत्री पारूल जैन को छह साल के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा कि अनुशासनहीनता को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो