scriptरी- क्रिएशन ऑफ क्राइम सीन : आरोपियों ने बताया कैसे की थी हत्या, पढि़ए पूरी खबर | Re-Creation of crime scene: The accused told how the murder was | Patrika News

री- क्रिएशन ऑफ क्राइम सीन : आरोपियों ने बताया कैसे की थी हत्या, पढि़ए पूरी खबर

locationभिलाईPublished: Apr 24, 2018 08:56:14 pm

पुरानी रंजिश को लेकर हत्या के मामले में पुलिस 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना का री- क्रिएशन ऑफ क्राइम सीन कराया।

Bhilai crime
भिलाई. पुरानी रंजिश को लेकर हत्या के मामले में पुलिस 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी राकेश साहू, बड़ा भाई भुनेश्वर उर्फ भांचा, जे कुमार, केस कुमार उर्फ भुरू साहू और दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने घटना का पुन: रुपांतरण (री- क्रिएशन ऑफ क्राइम सीन) कराया। इसके बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया। उनके आदेश पर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं इस घटना का एक आरोपी परमानंद साव फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
घटना रात करीब 11 बजे कैंप-एक नेहरू चौक की
घटना शनिवार रात करीब ११ बजे कैंप-एक नेहरू चौक की है। मृतक साईं श्याम उर्फ गुड्डू (३२ साल) पर मिर्च पाउडर डालकर चाकू, पत्थर से प्राणघातक हमलाकर हमलावर भाग गए थे। घायल की इलाज के दौरान मेकाहारा में मौत हो गई थी। पुलिस ने उक्तआरोपियों के खिलाफ धारा ३०७ (हत्या का प्रयास), ३०२ (हत्या), २०१ (साक्ष्य छुपाना),१४७,१४८,१४९ (बलवा) के तहत जुर्म दर्ज किया।
नृशंस हत्या का मामला
टीआई सुरेन्द्र उके ने बताया कि सभी आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाया गया। आरोपियों ने वारदात को कैसे अंजाम दिया। जिसकी पुलिस ने घटना का पुन: रूपांतरण कराया गया। मुख्य आरोपी राकेश साहू हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि उक्तआरोपियों के साथ मृतक साईं श्याम के घर पहुंचे। उसके भाई कंपु से विवाद था। उसे आवाज देकर बुलाया। कंपु घर से थोड़ी दूर कुआं पर गुटखा खरीदने चला गया था। साईं श्याम घर से निकला। उसने कहा कि देख अभी हमारे दिन अच्छे नहीं चल रहे है। तुम लोगों ने मेरे भाई से विवाद कर मारपीट करके अच्छा नहीं किया है। साईं श्याम ने पास आकर उसको दबोच लिया।
चाकू निकालकर पीछे से घोंप दिया

राकेश ने बताया कि वह मुझे पटकने वाला था तभी मैंने चाकू निकालकर पीछे से घोंप दिया। इस बीच आरोपी इस्माइल खान पहुंचा और उसने मिर्च पाउडर फेंक दिया। साईं श्याम गिर पड़ा। इसके बाद राकेश ने चाकू जी कुमार को दे दिया। नाबालिग आरोपी उसके सिर पर पत्थर मारने लगे। जब बह पुरी तरह से घायल हो गया। तब उसे छोड़कर भाग गए। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने घटना स्थल से चाकू, पत्थर बरामद किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो