scriptनेशनल हाइवे में रेलवे कर्मी को हाइवा ने रौंदा, बीच सड़क शरीर के हो गए दो टुकड़े, दिल दहला देने वाला नजारा देख कांप गए लोग | Road accident in national highway Bhilai, railway worker dies | Patrika News
भिलाई

नेशनल हाइवे में रेलवे कर्मी को हाइवा ने रौंदा, बीच सड़क शरीर के हो गए दो टुकड़े, दिल दहला देने वाला नजारा देख कांप गए लोग

डबरापारा पुल से ट्रक को ओवरटेक कर आगे बढ़ा। उसी बीच कंडक्टर की साइड से हाइवा ने अपने जद में ले लिया और कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे में युवक का धड़ शरीर से अलग हो गया। (Road accident in Bhilai)

भिलाईJun 04, 2020 / 12:21 pm

Dakshi Sahu

नेशनल हाइवे में रेलवे कर्मी को हाइवा ने रौंदा, बीच सड़क शरीर के हो गए दो टुकड़े, दिल दहला देने वाला नजारा देख कांप गए लोग

नेशनल हाइवे में रेलवे कर्मी को हाइवा ने रौंदा, बीच सड़क शरीर के हो गए दो टुकड़े, दिल दहला देने वाला नजारा देख कांप गए लोग

भिलाई. युवा रेलवे कर्मी चरोदा से सुबह पाली की नौकरी कर स्कूटर से घर जा रहा था। डबरापारा पुल से ट्रक को ओवरटेक कर आगे बढ़ा। उसी बीच कंडक्टर की साइड से हाइवा ने अपने जद में ले लिया और कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे में युवक का धड़ शरीर से अलग हो गया। दोनों पैर भी अलग-अलग सड़क पर बिखर गए। बुधवार सुबह मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। स्कूटर हाइवा के नीचे फंसी हुई थी। चालक करीब 50 मीटर तक उसे घिसटता गया फिर हाइवा को खड़ी किया और फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची। हाइवे की सर्विस लेन जाम हो गई थी। पुलिस ने भीड़ को हटाया और सड़क पर पड़ी क्षतविक्षत लाश को उठाकर मरच्यूरी में रखवाया।
नहीं की रफ्तार धीमी
भिलाई तीन टीआई संजीव मिश्रा ने बताया कि घटना बुधवार को सुबह करीब 11 बजे की है। दुर्ग गजानंद नगर निवासी निखिल कुमार गोस्वामी (32 वर्ष) चरोदा रेलवे में असिस्टेंट टेक्नीशियन था। सुबह 7 से 11 बजे की पाली में ड्यूटी गया था। ड्यूटी पूरी करने के बाद स्कूटर से घर लौट रहा था। डबरापारा पुल के पास पहुंचा तभी यह हादसा हो गया। रायपुर से दुर्ग की ओर जा रही हाइवा के बाए साइड से ओवरटेक कर निकलने लगा। इधर हाइवा चालक तेज लापरवाहीपूर्वक गाड़ी को चलाए जा रहा था। उसने रफ्तार धीमी नहीं की। निखिल हाइवा से आगे निकलने लगा। तभी हाइवा चालक ने ठोकर मार दिया। जिससे वह हाइवा के पहिया के नीचे आ गया। स्कूटर बीचोंबीच फंस गई। निखिल ने मौके पर दम तोड़ दिया। भयभीत चालक हाइवा लेकर भागने लगा। करीब 50 मीटर तक स्कूटर को घीसटते ले गया। जब वह समझ गया कि स्कूटर नहीं निकलेगी। तब वह ट्रक को सर्विस लेन पर खड़ी किया और मौके से फरार हो गया।
नेशनल हाइवे में रेलवे कर्मी को हाइवा ने रौंदा, बीच सड़क शरीर के हो गए दो टुकड़े, दिल दहला देने वाला नजारा देख कांप गए लोग
शव के टुकड़ों को पुलिस ने किया इक_ा
इस सड़क हादसे में युवक का धड़, शरीर से अलग हो गया था। शरीर का पूरा अंग अलग- अलग सड़क पर बिखर गया। दोनों पैर की सिर्फ हड्डियां नजर आ रही थी। पुलिस की मदद से शरीर के पूरे अंग को उठाया गया। उसे तत्काल शवगृह भेजा गया। दिल दहला देने वाले नजारे की भीड़ तस्वीर लेने में जुटी रही।
एक घंटे तक लगा रहा फोरलेन पर जाम
इस हादसे की सूचना मिलते ही भिलाई तीन पुलिस और ट्रैफिक पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। तब तक आस पास के लोगों की भीड़ इक_ा हो गई थी। पुलिस ने भीड़ को तितर बितर किया। करीब एक घंटे बाद आवागमन सामान्य हुआ। गौरतलब है कि डबरापारा पुल का निर्माण लम्बे समय से चल रहा है। अब तक कंप्लीट नहीं हो सका। इसके साथ ही फोरलेन का भी निर्माण किया जा रहा है। इसके कारण लोगों को सर्विस लेन से चलना पड़ रहा है। रोड यहां पर सकरी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो