दोनों अधिकारी डेंगू से बचाव की जानकारी देने शिव कुमार के घर पहुंचे थे कि अगर कूलर में पानी भरा है तो उसे खाली करे। इसी बीच घर के आंगन के किनारे बिना बिस्तर लगे लोहे के पलंग पर लेटी महिला के बारे पूछताछ की। जिस स्थान पर शिव कुमार ने अपनी बड़ी मां को रखा था वहां पर घनी झाडिय़ां है।
निगम आयुक्त ने पार्षद तुलसी पटेल व क्षेत्र की मितानिन को वृद्ध महिला की सुध लेने की जिम्मेदारी दी है। अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि महिला की देखभाल ठीक से की जा रही है कि नहीं इसकी रिपोर्ट अनिवार्य रुप से दें। दरअसल मितानिन ने निगम आयुक्त को जानकारी दी कि महिला कई दिनों से इसी हाल में पड़ी है। कई बार तो बारिश होने पर भी उसे भीतर नहीं ले जाते।
शिव ने गोलमोल जवाब देना शुरू कर दिया। फटकार के बाद उसने बताया कि ९० साल की वृद्ध महिला उसकी बड़ी मां है। उनकी कोई संतान नहीं है। यह सुनते ही अधिकारियों ने शिव प्रसाद को हिदायत दी कि अगर देखभाल ठीक से नहीं की तो वे उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। अधिकारियों के इस फटकार के बाद शिव ने अपनी बड़ी मां को कमरे के भीतर पहुंचाया और देखभाल करने का वादा किया।