फिट इंडिया मूवमेंट ने दिया मौका
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को 1993 में फतह करने के बाद धापवाल, अब पचास से अधिक आयु की हैं, उनमें अभी भी पहाड़ों में ट्रेकिंग करने का उत्साह व साहस रखती हैं। फिट इंडिया मूवमेंट के साथ हाथ मिलाते हुए टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) द्वारा फिटञ्च50+ महिला ट्रांस हिमालयन अभियान की शुरूआत करने जा रही है। उसने सविता को एक नया अवसर दिया है जिसकी उन्हें तलाश थी। इस अभियान की शुरूआत 8 मार्च 2022 से की जाएगी। वर्तमान में सविता बीएसपी के इंग्लिश मीडियम मिडिल स्कूल, सेक्टर 6 में लेक्चरर पद पर कार्यरत है।

भारत के 10 सर्वोच्च पर्वतारोही महिलाओं में सविता का चयन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यह अभियान फिटनेस का एक उपहार साबित होगा। पर्वतारोही और पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित बछेंद्री पाल के नेतृत्व में 50 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिला प्रतिभागियों के लिए यह अनूठा अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। बछेंद्री ने इस अभियान के संदर्भ में सेल चेयरमैन सोमा मण्डल को जानकारी देते हुए पत्र लिखा कि सविता धापवाल का चयन भारत के विभिन्न प्रदेशों से चयनित 10 सर्वोच्च पर्वतारोही महिलाओं में किया गया है।