scriptश्रृंखला मर्डर केस: हत्यारे नाबालिग को मनोरोगी बताने पर उबल गए लोग, थाना घेरकर मांगा बेटी के लिए इंसाफ | Shrinkhala Yadav murder case Bhilai people want justice | Patrika News

श्रृंखला मर्डर केस: हत्यारे नाबालिग को मनोरोगी बताने पर उबल गए लोग, थाना घेरकर मांगा बेटी के लिए इंसाफ

locationभिलाईPublished: Jun 17, 2019 11:32:09 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

छात्रा श्रृंखला यादव (Shrinkhala Murder Case Bhilai) के हत्यारे को सख्त सजा देने की मांग को लेकर मैत्रीकुंज और प्रगति नगर के लोगों ने नेवई थाने का घेराव किया।

shrinkhala yadav murder case

श्रृंखला मर्डर केस: हत्यारे नाबालिग को मनोरोगी बताने पर उबल गए लोग, थाना घेरकर मांगा बेटी के लिए इंसाफ

भिलाई. श्रृंखला का शव रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे रायपुर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल से घर लाया गया। शव पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुट गई। पूरा परिवार सदमे में था। मां रो-रोकर कह रही थी कि बेटी धोखा दे दी। तेरी डोली उठाना चाहती थी, लेकिन आज अर्थी उठ रही। यह बोलकर फफक पड़ती थी। लोग दु:खी परिवार को ढांढस बंधा रहे थे। इस घटना से मोहल्ले में आक्रोश रहा। छात्रा का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में रामनगर मुक्तिधाम में किया गया।
Read more: नाबालिग प्रेमी नहीं बर्दाश्त कर पाया लड़की की ना, दे दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, पिता के सपनों की टूट गई श्रृंखला….

सोशल मीडिया में जता रहे आक्रोश
बेटी श्रृंखला (Shrinkhala murder Case Bhilai) को लेकर पिता ने कई अरमान संजो रखे थे और मां भी होनहार बिटिया के लिए सपने सजाए रखी थी। श्रृंखला शुरू से ही मेधावी छात्रा थी। इस घटना ने सबको उद्धेलित कर दिया है। सोशल मीडिया में भी इस घटना की चौतरफा निंदा हो रही है। लोग बेहद आक्रोशित हैं वे आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। लोगों का आक्रोश पुलिस प्रशासन पर भी उतरा रहा है। पुलिस पर आरोपी के खिलाफ नरमी बरतने का आरोप लगाते हुए कई लोग अपनी नाराजगी जता रहे हैं।
Read more: छात्रा की हत्या करने वाला सिरफिरा उसी का क्लासमेट और बीएसपी कर्मी का बेटा निकला, चार दिन बाद हो जाएगा बालिग….

श्रृंखला के हत्यारे को मनोरोगी बताने पर थाने का किया घेराव
छात्रा श्रृंखला यादव (Shrinkhala Murder Case Bhilai) के हत्यारे को सख्त सजा देने की मांग को लेकर मैत्रीकुंज और प्रगति नगर के लोगों ने नेवई थाने का घेराव किया। लोगों का आरोप था कि छात्रा की जघन्य हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस नाबालिग समझकर उसके खिलाफ नरमी बरत रही है। इतना ही नहीं अब पुलिस हत्यारे को मनोरोगी बता रही है ताकि उसे इसका फायदा मिल सके। रविवार को दोपहर 12.30 बजे बड़ी संख्या में मैंत्री कुंज और प्रगति नगर के रहवासी नेवई थाना पहुंचे।
सभी शहर की बेटी श्रृंखला की हत्या की घटना को लेकर बेहद आक्रोशित थे। वे आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लोगों का साफ कहना था कि नेवई पुलिस हत्यारे को बचाने में लगी है। बाद में टीआई गौरव तिवारी ने लोगों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष कार्रवाई की गई है। हत्या की धाराएं लगाई गई है। किसी ने भ्रामक जानकारी दी है।
Read more: कोचिंग जा रही छात्रा के साथ सिरफिरे ने की ऐसी दरिंदगी, पढ़कर रोंगटे खड़े हो जाएंगे, छात्रा कोमा में

आरोपी को दिखाने की पुलिस से की मांग
नेवई पुलिस की कथित ढुलमुल रवैए से लोगों का गुस्सा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि भीड़ की एक और टोली थाने पहुंच गई। आक्रोशित लोग आरोपी को दिखाने की मांग कर रहे थे। टीआई ने उन्हें आरोपी को दिखाने और मिलाने से मना कर दिया। उन्हें थाने की प्रक्रिया के बारे में बताया। एसपी प्रखर पांडेय ने कहा कि आरोपी ने हत्या की है। साइको जैसी कोई बात नहीं है। उसके खिलाफ हत्या (Shrinkhala Murder Case Bhilai) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है। उसे बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो