scriptतेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, हादसे में दो पुलिस कर्मी की मौत, दोनों मृतक भिलाई-दुर्ग निवासी | Speeding truck collided with the police vehicle, 2 police person died | Patrika News

तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, हादसे में दो पुलिस कर्मी की मौत, दोनों मृतक भिलाई-दुर्ग निवासी

locationभिलाईPublished: Jun 10, 2019 11:17:43 pm

मुजरिमों को पेशी पर ले जाने वाले वाहन के पलटने से दो पुलिस कर्मचारियों की मौत हो गई। मृतकों में आरक्षक भूषण शर्मा और हवलदार नवनीत सिंह दोनों दुर्ग भिलाई निवासी है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है जिसे उपचारार्थ रायपुर में भर्ती कराया गया है।

Balod

तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, हादसे में दो पुलिस कर्मी की मौत, दोनों मृतक भिलाई-दुर्ग निवासी

बालोद@Patrika. मुजरिमों को पेशी पर ले जाने वाले वाहन के पलटने से दो पुलिस कर्मचारियों की मौत हो गई। मृतकों में आरक्षक भूषण शर्मा और हवलदार नवनीत सिंह दोनों दुर्ग भिलाई निवासी है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है जिसे उपचारार्थ रायपुर में भर्ती कराया गया है। (Balod road accident) घटना पेशी से लौटते वक्त केशकाल के समीप की है। (Balod police vehicle) दुर्घटनाग्रस्त वाहन में तीन मुजरिम, एक प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षक सवार थे। पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचना दे दी है। (Chhattisgarh Police)
ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर और फरार हो गया
जानकारी के मुताबिक दुर्घटना ग्राम जगतरा मरकाटोला सोनी ढाबा के पास की है। पुलिस वाहन को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही पुलिस की गाड़ी नीचे उतर गई और कुछ दूर जाकर पलट गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। बताया जाता है कि वाहन की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि गाड़ी के पलटते ही एक पुलिस कर्मी 10 फीट दूर जा छिटका और अन्य लोग वाहन में ही फंस गए। वाहन से गिरते ही एक सिपाही की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं वाहन में फंसे अन्य लोगों को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से किसी तरह बाहर निकाला गया। घायलों को रायपुर ले जाया गया। इसी दौरान गंभीर चोट लगने के कारण हलवदार नवनीत सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वाहन में सवार तीन मुजरिमों सूरज बघेल, कन्हैया साहू और नवल तोड़े को भी गंभीर चोट लगी है, वहीं दो अन्य पुलिस कर्मी को मामूली चोट पहुंची है। घटना सोमवार की शाम पांच बजे धमतरी-जगदलपुर एनएच-30 पर स्थित ग्राम जगतरा मरकाटोला सोनी ढाबा के पास की है।
Balod
बालोद पुलिस लाइन से केशकाल गए थे पेशी में
गुरुर थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि बालोद पुलिस लाइन के वाहन क्रमांक सीजी 03/5677 से 3 मुजरिम और एक प्रधान आरक्षक व तीन आरक्षक के साथ केशकाल पेशी में गए थे। शाम को पेशी से लौटते वक्त ग्राम जगतरा मरकाटोला सोनी ढाबा के पास एक ट्रक ने पुलिस वाहन को ओवरटेक किया। जिससे तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरते ही पलट गई।
मृतक बोरसी दुर्ग और सेक्टर-6 भिलाई निवासी
दुर्घटना में मृत आरक्षक भूषण शर्मा पिता राम लखन 28 साल सेक्टर 6 भिलाई नगर निवासी बालोद पुलिस में वाहन चालक था। हवलदार नवनीत सिंह पिता बीपी सिंह बोरसी, दुर्ग निवासी गुरुर थाने में पदस्थ था। घायल संतोष वानखेड़े भी गुरुर थाने में आरक्षक है। नवनीत क्रिकेट का आलराउंड खिलाड़ी और दुर्ग पुलिस टीम की ओर से राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुका था।
घटना बहुत ही दु:खद
बालोद पुलिस के लिए यह बहुत दु:खद घटना है। इस घटना में हमने दो ईमानदार सिपाही गंवा दिए। हादसे की वजह की जांच की जा रही है।
एमएल कोटवानी, पुलिस अधीक्षक, बालोद
Balod
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो