scriptबीएसपी आवास में रहने अब देना होगा चार गुना ज्यादा डिपॉजिट, रिटायर्ड कर्मियों को नहीं मिली राहत | Stay in BSP housing will now have to pay four times more deposits | Patrika News

बीएसपी आवास में रहने अब देना होगा चार गुना ज्यादा डिपॉजिट, रिटायर्ड कर्मियों को नहीं मिली राहत

locationभिलाईPublished: Jul 05, 2020 01:37:43 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

भिलाई इस्पात संयंत्र से रिटायर्ड हो रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को जो बीएसपी (Bhilai steel Plant) के मकान में कम से कम 6 माह रहना चाहते हैं उन्हें मकान के प्रकार के मुताबिक अब 8 से 10 लाख रुपए तक डिपॉजिट देना होगा।

बीएसपी आवास में रहने अब देना होगा चार गुना ज्यादा डिपॉजिट, रिटायर्ड कर्मियों को नहीं मिली राहत

बीएसपी आवास में रहने अब देना होगा चार गुना ज्यादा डिपॉजिट, रिटायर्ड कर्मियों को नहीं मिली राहत

भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र से रिटायर्ड हो रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को जो बीएसपी के मकान में कम से कम 6 माह रहना चाहते हैं उन्हें मकान के प्रकार के मुताबिक अब 8 से 10 लाख रुपए तक डिपॉजिट देना होगा। पहले यह रकम 2 लाख से 4 लाख रुपए था। प्रबंधन ने इसमें संशोधन करते हुए एक सर्कुलर जारी किया है। जिसमें डिपॉजिट की जाने वाली रकम में खासा इजाफा कर दिया है। आदेश के मुताबिक यह 1 जुलाई 2020 से लागू हो गया है।
पैनल रेंट में मिली थोड़ी राहत
बीएसपी के पूर्व कार्मिकों को अगर तय समय पर मकान खाली नहीं करते थे, तब उनसे पैनल रेंट के नाम पर तय किराए से 48 गुना अधिक लिया जा रहा था। प्रबंधन ने इसमें संशोधन कर 32 गुना कर दिया है।
बड़े मकान में रहने के लिए 10 लाख रुपए डिपॉजिट
बीएसपी से रिटायर्ड होने वाले कार्मिक अगर 6 माह तक अपने मकान में रहना चाहते हैं, तो उनको मकान के प्रकार के मुताबिक डिपॉजिट देना होगा। जैसे अगर कोई मकान एनएक्यू-1 से 3 में रहना चाहता है, तो उसे 8 लाख रुपए देना होगा। वहीं अगर कोई एनक्यू-4 से 5 तक में रहना चाहता है, तो उसे 9 लाख रुपए डिपॉजट के तौर पर बीएसपी को देना होगा। वहीं कोई ईक्यू-1 से बड़े मकान में रहना चाहता है, तो उसे 10 लाख रुपए बीएसपी के पास डिपॉजिट रखना होगा।
फैक्ट फाइल
पूर्व कर्मचारी और अधिकारी को इस तरह देना होगा डिपॉजिट
मकानों के प्रकार – पहले देते थे — अब देना होगा डिपॉजिट
एनक्यू-1 से 3 — 2 लाख रुपए — 8 लाख रुपए
एनक्यू-4 से 5 — 3 लाख रुपए — 9 लाख रुपए
ईक्यू-1 से उपर — 4 लाख रुपए — 10 लाख रुपए
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो