scriptहड़ताल करने वाली बीएसपी यूनियन दे 7 सवालों का जवाब | Strike BSP Union give answer to 7 questions | Patrika News

हड़ताल करने वाली बीएसपी यूनियन दे 7 सवालों का जवाब

locationभिलाईPublished: Nov 23, 2020 10:53:33 pm

Submitted by:

Abdul Salam

कोरोना महामारी के बीच राजनीतिक कारणों से कर रहे हड़ताल.
 

हड़ताल करने वाली बीएसपी यूनियन दे 7 सवालों का जवाब

हड़ताल करने वाली बीएसपी यूनियन दे 7 सवालों का जवाब

भिलाई . भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों को राजनीतिक कारणों से हड़ताल में झोंका जा रहा है। कर्मियों को यह पहले ही मालूम हो गया है कि प्रबंधन और एनजेसीएस नेता मिलकर 2017 से लागू होने वाले वेज रिवीजन को 2021 से लागू करने की कोशिश में जुटे हैं। हड़ताल तो बस केंद्र की सरकार के खिलाफ है, उससे कर्मियों की मांग का कोई लेना देना नहीं है। बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने यह कहा है। इसको लेकर उनकी यूनियन मंगलवार को प्रदर्शन करने जा रहे हैं। कोरोना महामारी के बीच राजनीतिक कारणों से कर रहे हड़ताल.

हड़ताल करने वाली यूनियन से क्या पूछा सवाल
जब भिलाई इस्पात संयंत्र व सेल कर्मियों का वेज रिवीजन 2017 से लागू होना है तो उसे 2020- 21 से लागू करने की योजना क्यों बनाई जा रही है।
कर्मचारियों के मूलभूत समस्या जैसे युवा कर्मियों का सम्मानजनक पदनाम, कर्मियों के अच्छे आवास व उसका मरम्मत ना होना, चिकित्सा सुविधा का अभाव, शिक्षा व्यवस्था के लिए कोई व्यवस्था ना होना, इंसेंटिव की नई पॉलिसी न बनना जैसे मुद्दों पर एनजेसीएस यूनियन नेता व प्रबंधन मौन क्यों हैं।
राजनीतिक कारणों से राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे हड़ताल को वेज रिवीजन के नाम पर किए जा रहे हड़ताल बताकर कर्मचारियों को भ्रमित करने का प्रयास क्यों किया जा रहा है।
केंद्र सरकार अगर एनजेसीएस समिति की बातों को नहीं मान रही तो ऐसी समिति से एनजेसीएस समिति के सदस्य पहले इस्तीफा दें फिर हड़ताल की बात क्यों नहीं करते।
एनजेसीएस यूनियन के सदस्यों का क्या ऐसा व्यक्तिगत स्वार्थ है जिस कारण यह समिति से इस्तीफा नहीं दे पा रहे हैं साफ करें।
वेज रिवीजन के हड़ताल में ठेका श्रमिकों को शामिल करने का प्रयास क्यों किया जा रहा है जबकि उनका वेज रिवीजन के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। इन श्रमिकों के 1 दिन का वेतन क्या एनजेसीएस यूनियन नेता उन्हें मिलने वाले टीए व डीए से भुगतान करेंगे जवाब दें।
वेज रिवीजन के लिए अब तक क्या ठोस कदम एनजेसीएस नेताओं ने उठाए हैं उसकी जानकारी संयंत्र कर्मियों को क्यों नहीं दी जाती है। वेज रिवीजन से एरियस भुगतान क्यों बंद किया गया एनजेसीएस यूनियन नेता जवाब दें। हड़ताल के नाम पर बीएसपी कर्मचारियों से मारपीट अभद्र व्यवहार गाली गलौज क्यों किया जाता है एनजेसीएस के यूनियन नेता जवाब दे।
कर्मचारियों से हड़ताल का आह्वान करने वाले यूनियन नेता व उसके पदाधिकारी दूसरे को हड़ताल करवा कर स्वयं ड्यूटी क्यों जाते हैं।
इस नंबर पर बताएं कौन यूनियन का पदाधिकारी आया ड्यूटी
यूनियन ने कर्मियों से अपील किया है कि हड़ताल के दिन हड़ताली यूनियन के पदाधिकारी या सदस्य अगर आपके विभाग में ड्यूटी जाते हैं तो 9407985516, 9407985659, 9893037445, 7587795003 पर फोन कर जानकारी दें। जिससे इनका चेहरा और चरित्र उजागर हो सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो