scriptइनसे लें लंगर के बाद साफ सफाई की प्रेरणा : प्रकाश पर्व के पहले निकला नगर कीर्तन | Take inspiration from cleanliness after anchor | Patrika News

इनसे लें लंगर के बाद साफ सफाई की प्रेरणा : प्रकाश पर्व के पहले निकला नगर कीर्तन

locationभिलाईPublished: Jan 06, 2019 11:24:00 pm

गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पूर्व रविवार को शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। गुरु वंदना पूरा मार्ग गूंजता रहा। संगत में जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारे लगते रहे। इस साल 13 जनवरी को प्रकाश पर्व मनाया जाना है, इससे पहले नगर कीर्तन निकाला गया।

Bhilai patrika

इनसे लें लंगर के बाद साफ सफाई की प्रेरणा, प्रकाश पर्व के पहले निकला नगर कीर्तन

भिलाई@Patrika. गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पूर्व रविवार को शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। गुरु वंदना पूरा मार्ग गूंजता रहा। संगत में जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारे लगते रहे। इस साल 13 जनवरी को प्रकाश पर्व मनाया जाना है, इससे पहले रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में गुरु गोविंद सिंह जी के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। पंजाब का विशेष बैंड भी संगत के जयकारों को स्वर दे रहा था। कीर्तन में दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव और अन्य शहरों से संगत पहुंची। गुरुनानक स्कूल के बच्चों ने भी कीर्तन में हिस्सा लिया।
हर चौक-चौराहे पर लंगर का इंतजाम

नगर कीर्तन की शुुरुआत वैशाली नगर गुरुद्वारे से हुई, जो नंदिनी रोड से ओवरब्रिज के रास्ते सेंट्रल एवेन्यू और फिर सेक्टर-६ गुरुद्वारे में आकर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन में हजारों की भीड़ और वाहे गुरु के जयकारे अलग ही भक्ति का एहसास करा रहे थे। राहगीरों को पानी, चाय, मिठाई परोसे जा रहे थे। संगत के साथ एक टुकड़ी पीछे सफाई अभियान में व्यस्त थी। यही नहीं हर चौक-चौराहे पर लंगर का इंतजाम रखा गया था, जिसमें बच्चे और बड़े सभी वाहे गुरु के प्रसाद और व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे थे।
 

Bhilai patrika
बैगपाइपर बैंड ने लगाए चार-चांद
नगर कीर्तन के दौरान पंच प्यारे और सिख धर्म के गुरुओं की शहादत को दर्शाती आकर्षक झाकियां थीं। पंजाब की शान कहे जाने वाले बैगपाइपर बैंड की धुन ने नगर कीर्तन में चार-चांद लगा दिए। जैसे-जैसे संगत आगे बढ़ती, चौराहों पर जोरदार स्वागत होता।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो