स्टांप पेपर पर इकरारनामा करके किसान से 2 करोड़ 92 लाख रुपए की धोखाधड़ी, आरोपी बिल्डर गिरफ्तार
किसान की जमीन को 100 रुपए के स्टांप पेपर में इकरारनामा कर 2 करोड़ 92 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोपी विशाल डेवलपर्स के संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

भिलाई. किसान की जमीन को 100 रुपए के स्टांप पेपर में इकरारनामा कर 2 करोड़ 92 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोपी विशाल डेवलपर्स के संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। किसान की शिकायत पर आरोपी संजय सिंह के खिलाफ धारा 418, 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा ने बताया कि ग्राम कुरुद निवासी कृषक बलराम साहू (43 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई है कि 19 मार्च 2016 को कुरूद स्थित पटवारी हल्का नंबर 14/19 खसरा 117/2, 118, 119, 388/1, रकबा 3.65 एकड़ भूमि को संजीव सिंह ने 80 लाख रुपए प्रति एकड़ की दर से खरीदा। 100 रुपए के स्टांप पर इकरारनामा कर किसान से 2 करोड़ 92 लाख की दर पर हमेशा के लिए क्रय करने का पक्का सौदा किया। संजय ने बयाना बतौर 12 लाख रूपए किसान को दिया था। संपूर्ण जमीन की रजिस्ट्री 2 वर्ष के अंदर मार्च 2018 तक कराना था, लेकिन ऐसा नहीं किया।

खेती की जमीन को प्लाटिंग कर बेच रहा था
किसान की 3.65 एकड़ कृषि भूमि थी। आरोपी ने आवासीय प्रयोजन के लिए किसान से 2 करोड़ 92 लाख रुपए में सौदा किया। उक्त भूमि में से मात्र 33490.52 वर्ग फ ीट, 77 डिसमिल भूमि का उपयोग कर लिया। शेष भूमि की आज तक रजिस्ट्री नहीं कराई। इकरारनामा में बताए गए शर्तो का उल्लंघन कर किसान की संपूर्ण जमीन की प्लाटिंग की। उसमें अस्थाई सड़क निर्माण कर किसान को आर्थिक रुप से क्षति पहुंचाई। जिसके बाद पीडि़त किसान ने मामले की शिकायत पुलिस में की थी।
अब पाइए अपने शहर ( Bhilai News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज