scriptभीड़ लगाने से मना किया तो बदमाशों ने किया पुलिस कांस्टेबल पर चाकू से हमला, भाजपा नेता सहित छह आरोपी गिरफ्तार | The miscreants attacked the police constable with a knife in Bhilai | Patrika News

भीड़ लगाने से मना किया तो बदमाशों ने किया पुलिस कांस्टेबल पर चाकू से हमला, भाजपा नेता सहित छह आरोपी गिरफ्तार

locationभिलाईPublished: Jan 17, 2022 01:11:29 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

आधी रात को भीड़ लगाने से मना करना एक पुलिस कांस्टेबल को भारी पड़ गया। भीड़ में छिपे बदमाशों ने बाइक से जा रहे कांस्टेबल पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

भीड़ लगाने से मना किया तो बदमाशों ने किया पुलिस कांस्टेबल पर चाकू से हमला, भाजपा नेता सहित छह आरोपी गिरफ्तार

भीड़ लगाने से मना किया तो बदमाशों ने किया पुलिस कांस्टेबल पर चाकू से हमला, भाजपा नेता सहित छह आरोपी गिरफ्तार

भिलाई. आधी रात को भीड़ लगाने से मना करना एक पुलिस कांस्टेबल को भारी पड़ गया। भीड़ में छिपे बदमाशों ने बाइक से जा रहे कांस्टेबल पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। कांस्टेबल को गंभीर हालत में भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की है। सुपेला थाना प्रभारी सुरेश धु्रव ने बताया कि कांस्टेबल पर हमला करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांस्टेबल स्मृति नगर चौकी में पदस्थ है। वहीं फरार आरोपियों को पकडऩे के लिए टीम लगी हुई है।
यह है पूरा घटनाक्रम
पेट्रोलिंग पर निकले एक सिपाही पर झगड़ा कर रहे युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। एक आरोपी ने सिपाही पर चाकू से दो वार किए। इससे सिपाही बेसुध होकर गिर गया। उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्मृति नगर पुलिस ने 6 के खिलाफ नामजद व 15-20 अन्य के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 186, 353, 332 और 307 के तहत मामला दर्ज किया है। सुपेला थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना बंदी को लेकर स्मृति नगर पुलिस चौकी की पेट्रोलिंग पार्टी रविवार देर रात 11 बजे गश्त पर निकली थी।
पेट्रोलिंग पर निकले थे पुलिसकर्मी
पेट्रोलिंग टीम में चौकी के सिपाही विवेक सिंह, सविंदर सिंह, राधेश्याम चंद्राकर, सुषार, जी लक्ष्मी थे। उन्होंने देखा कि सूर्या माल के पास 15-20 लड़के आपस में झगड़ा कर रहे हैं। पेट्रोलिंग टीम के सिपाहियों ने उन्हें वहां से भगाया। इसके बाद रात 11.30 बजे फिर से उन्हें सूचना मिली कि वहीं लड़के एमजे कॉलेज के पास आपस में झगड़ा कर रहे हैं। पेट्रोलिंग टीम के सिपाही वहां पहुंचे और जैसे ही लड़कों को पकडऩे लगे तो उन लोगों ने सिपाहियों पर हमला कर दिया।
विवाद के दौरान ही कैंप वन निवासी बीरू सोनकर (25 साल) सिपाही सविंदर के पेट में चाकू से वार किया। इस दौरान सविंदर अपना बचाव करते हुए घूम गया तो चाकू उसकी पीठ पर जा लगा। इसके बाद आरोपी ने चाकू से एक और वार उसकी पीठ पर किया तो सविंदर वहीं गिर गया। पुलिस वाले पर चाकू मारने के बाद सभी लड़के वहां से भाग खड़े हुए। अन्य पुलिस कर्मियों ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
भाजपा नेता भी मामले में गिरफ्तार
भाजयुमो के महामंत्री रहे प्रवीण उर्फ पाडू को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पाड़ू हाल ही में हुए भिलाई निगम के चुनाव में सेक्टर 4 से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। आरोपी को बचाने लिए पूरी रात भाजपा के बड़े नेताओं का तांता लगा रहा, लेकिन उनकी एक नहीं चली। जल्द ही पुलिस इनका चालान पेश करेगी।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने सिपाही को चाकू मारने के मामले में सेक्टर 4 निवासी और भाजपा नेता प्रवीण उर्फ पाड़ू (33), रामनगर निवासी एमन राव (24), कैंप 1 निवासी बीरू सोनकर (25 साल), स्मृति नगर निवासी दीपक सिंह (19), कैंप 2 निवासी कालू खान और सेक्टर 2 निवासी जगदीश गौड़ को गिरफ्तार किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो