scriptमहिला ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, दो मासूम के साथ कुएं में कूद गई और शव के साथ रातभर तैरती रही | The ruthless mother jumped into the well with two innocents | Patrika News
भिलाई

महिला ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, दो मासूम के साथ कुएं में कूद गई और शव के साथ रातभर तैरती रही

शराबी पति से परेशान एक महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया कि किसी का भी मन सिहर जाएगा। दोनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई और कुएं में छलांग लगा दी।

भिलाईJul 10, 2018 / 09:49 pm

Satya Narayan Shukla

Bhilai crime

महिला ने उठाया खौफनाक कदम, दो मासूमों के साथ कुएं में कूद गई, शव के साथ रातभर तैरती रही

भिलाई/नंदिनी अहिवारा. शराबी पति से परेशान एक महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया कि किसी का भी मन सिहर जाएगा। पति से झगड़ा होने पर वह रात में ही अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई और बच्चों के साथ गांव के बाहर कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में वह खुद तो बच गई पर दोनों मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना नंदिनी थाना क्षेत्र ग्राम देवझाल की है। पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात 10 से 11 बजे के बीच ललिता धृतलहरे (34) का पति सेवकराम धृतलहरे शराब पीकर घर आया। रोज-रोज शराब पीने व देर से घर आने की बात को लेकर दोनों पति पत्नी में झगड़ा हो गया। नाराज ललिता दोनों बच्चे ढाई साल का बेटा तेजेश्वर और चार साल की बेटी भावन को लेकर घर से निकल गई। गांव के बाहर घर से ५०० मीटर दूर कुएं में दोनों बच्चों को लेकर कूद गई।
25 फीट गहरे कुएं में महिला ने लगाई छलांग
पुलिस ने बताया कि कुआ करीब 25 फीट गहरा है। दोनों बच्चे पानी में डूब गए। ढाई साल के तेजश्वर का शव पानी का उपर आ गया। ललिता ने उसे अपनी साड़ी से बांध लिया और बचाने की गुहार लगाती रही। कुएं में नीचे उतरने के लिए पत्थर की सीढ़ी बनी है। महिला पत्थर की एक सीढ़ी को पकड़ कर रात भर पानी में तैरती रही। भावना का शव पानी के नीचे चला गया था। मंगलवार को सुबह एक ग्रामीण उधर से गुजर रहा था। उसने महिला की आवाज सुनी।
महिला की हालत खतरे से बाहर

कुएं के पास जाकर देखा और लोगों को आवाज देकर इक_ा किया। ग्रामीणों ने महिला और साड़ी में लिपटे ढाई साल के बच्चे को बाहार निकाला। इसके बाद बच्ची भावना को ग्रामीणों ने बाल्टी निकालने वाली काटेदार तार डालकर बाहर निकाला। तब तक सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला को घायल अवस्था में अहिवारा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
पति फरार, महिला पर हत्या का जुर्म दर्ज
नंदिनी थाना प्रभारी लक्ष्मीप्रसाद जायसवाल ने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। महिला का पति सेवक राम फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। महिला के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया है।

Hindi News/ Bhilai / महिला ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, दो मासूम के साथ कुएं में कूद गई और शव के साथ रातभर तैरती रही

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो