scriptVideo: देश की सबसे बड़ी समस्या बताने सड़क पर उतरे दुर्ग जिले के प्रभारी SP | Traffic police Bhilai | Patrika News

Video: देश की सबसे बड़ी समस्या बताने सड़क पर उतरे दुर्ग जिले के प्रभारी SP

locationभिलाईPublished: Jan 14, 2018 04:39:23 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

ट्रैफिक रूल्स फॉलो नहीं करने के कारण आए दिन खून से देश की सड़के लाल हो रही है।

PATRIKA
भिलाई. देश की सबसे बड़ी समस्या नक्सलवाद, आंतकवाद नहीं बल्कि सड़कों पर हर दिन मरते सैकड़ों लोग हैं। ट्रैफिक रूल्स फॉलो नहीं करने के कारण आए दिन खून से देश की सड़के लाल हो रही है।
इसी बात को लोगों को दूसरे तरीके से समझाने हमें सड़कों पर उतरना पड़ा। ऐसा रविवार को दुर्ग जिले के प्रभारी एसपी शशिमोहन सिंह ने कहा यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत कहा।

फोरलेन पर छोटी सी भूल के चलते लोगों को जिंदगी गंवानी पड़ रही है। लोगों को नियम पालन कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई की। इसके बावजूद लोगों में ट्रैफिक सेंस नहीं आ रहा।
जिसे देखते हुए जिला पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से मिलकर रविवार दोपहर से यातायात जागरूकता अभियान चलाया। जिसके तहत हाथ में गुलाब का फूल और तख्तियां लेकर ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने लोगों ट्रैफिक नियम का पालन करने जागरूक किया।
हादसे के शिकार हो रहे लोग
प्रभारी एसपी के मार्गदर्शन में पुलिस अफसर रविवार को सड़क पर उतरे। लोगों को फूल भेंट कर यातायात नियम पालन करने की अपील की। इस मुहिम में समाज के प्रबुद्ध लोग और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। बता दें कि नेशनल हाइवे पर लगातार लोग छोटी छोटी गलतियों की वजह से हादसे के शिकार हो रहे है। कई मां की गोदी सूनी हुई तो कइयों के सिर से माता पिता का साया उठ गया।
परिवार कर रहा इंतजार
प्रभारी एसपी शशिमोहन सिंह ने ने बताया कि लोगों में ट्रैफिक सेंस आना बहुत जरुरी है। सड़क पर चलते समय यह ध्यान में रखे, क्योंकि घर पर आपका परिवार इंतजार करता रहता है। चालानी कार्रवाई तो होती रहेंगी।
लोगों में जागरूकता आना बहुत जरूरी है। इसके लिए आज तीन व्यस्तम चौक पर प्वाइंट बनाया गया है। जहां ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों को रोक कर उन्हें समझाइश दी गई। इसके बाद गुलाब का फूल भेंट कर उन्हें छोड़ दिया गया।
तख्तियां लेकर बताया ट्रैफिक रूल
यातायात जागरूकता को लेकर जिला पुलिस ने अभियान चलाकर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक होने की सीख दी। इस क्रम में शहर के विभिन्न राजनैतिक दलों के सदस्य, जन प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, एनसीसी के बच्चे एवं आम जनता इसमें सम्मिलित थे। जो हाथों में स्लोगन लिखे तख्तियां लिए चौक चौराहों से गुजरने वाले वाहन चालकों को नियम पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
तीन चौक पर चला अभियान
1. पटेल चौक दुर्ग – 12 बजे
2. सुपेला चौक – 1 बजे
3. खुर्सीपार तिराहा- 1.30 बजे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो