scriptबहुचर्चित ट्रेन हाईजेक प्रकरण: चेन पुलिंग के लिए 10 हजार में बात तय हुई थी | Train hijack case: Chain Pulling was fixed in 10 thousand | Patrika News

बहुचर्चित ट्रेन हाईजेक प्रकरण: चेन पुलिंग के लिए 10 हजार में बात तय हुई थी

locationभिलाईPublished: Dec 13, 2017 09:23:24 pm

बहुचर्चित ट्रेन हाईजेक मामले में विशेष अदालत में तीसरे दिन भी मुलजिम बयान लिया गया। न्यायाधीश ने तीनों आरोपियों से 455 सवाल पूछे।

Famous train hijack case, High profile gangster, Accused Upendra (Kabra), CG train hijack case
दुर्ग . बहुचर्चित ट्रेन हाईजेक मामले में विशेष अदालत में लगातार तीसरे दिन भी मुलजिम बयान लिया गया। बुधवार को विशेष न्यायाधीश मंसूर अहमद ने तीन आरोपियों अनिल सिंह, शंकर साव और राज कश्यप का बयान दर्ज किया। न्यायाधीश ने तीनों आरोपियों से तीन घंटे तक ४५५ सवाल पूछे। सबसे पहले आरोपी अनिल सिंह से सवाल पूछे। इसके बाद अन्य दो आरोपियों से। इन आरोपियों ने भी अधिकतर सवालों का जवाब नहीं में दिया। मुलजिम बयान के लिए पुलिस ने सभी नौ आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में न्यायालय लाया था। मुलजिम बयान गुरुवार को भी होगी।
Read more: ट्रेन हाइजेक मामला : बयान पर अडिग दो गवाह भी मुकरे

10 हजार में शंकर ने चेन पुलिंग करने का सौदा किया
ट्रेन हाईजेक प्रकरण के मास्टर माइंड प्रीतम सिंह ने स्थानीय आरोपियों को भी इस योजना में शामिल किया था। भिलाई निवासी शंकर साव १९ वर्ष से संपर्क करने के बाद उन्होंने ने जनशताब्दी एक्सप्रेस में चेन पुलिंग करने की जिम्मेदारी दी थी। हाईजेक प्रकरण में मदद करने के लिए चेन पुलिंग के एवज में १० हजार रुपए में बात तय हुई थी। प्रीतम ने केवल छह हजार रुपए दिया। शेष रकम बाद में देने की बात कहते हुए वे अपने साथियों के साथ भाग निकला था।
Read more: कबरा की पत्नी को गिरफ्तार करने में पुलिस की रुचि नहीं

चेन पुलिंग करने वाला कबरा के गांव का है अनिल

पुलिस के मुताबिक अनिल सिंह ४७ वर्ष और प्रीतम एक ही गांव के निवासी हंै अनिल सिंह भी कुख्यात अपराधी है। वह उपेन्द्र सिंह उर्फ कबरा के गिरोह में काम करता है। राज कुमार उर्फ चुन्नू कश्यप ४२ वर्ष भी इस गिरोह का एक सदस्य है। प्रीतम सिंह ने दोनों को साथ लेकर ट्रेन हाईजेक करने दुर्ग आया था।
इनका मुलजिमों का होगा बयान
आरोपी संजीव सिंह २५ साल, सुरेश कुमार उर्फ पप्पू यादव २२ साल और उपेन्द्र सिंह उर्फ छोटू ३७ साल का बयान दर्ज करना शेष है। मुलजिम बयान के बाद उभय पक्ष के वकील इस मामले पर बहस करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो