पौधे से वृक्ष बनने तक सहेजने का संकल्प
पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को लेकर सघन पौधरोपण भिलाई-चरोदा में शुरू किए हैं। इस दौरान पौधों का रोपण कर वृक्ष बनने तक सहेजने का संकल्प लिए। चैतन्य बघेल ने मां सरस्वती महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों से रोपित पौधों की देखभाल बच्चों की तरह करने की प्रेरणा दी। इस दौरान उन्होंने स्व सहायता समूह के बनाए जा रहे फिनायल व वाशिंग पाउडर का अवलोकन कर महिलाओं को सराहा।
घरों के सामने लगाएं पौधे
महापौर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की अहम भूमिका है। इसलिए वन होम वन ट्री महा अभियान को सफल बनाने सभी लोग अपने अपने घर में एक पौधा लगाकर वृक्ष बनने तक उसका संरक्षण करें। इस मौके पर नगर पालिक निगम के आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर, एमआईसी सदस्य मोहन साहू, एस वेंकट रमना, संतोषी निषाद, एम. जॉनी, देव कुमारी भलावी, पार्षद टेनेंद्र ठाकरे, लावेश मदनकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, महामंत्री पप्पू चन्द्राकर, बीएन राजू, असफाक अहमद, युवराज कश्यप, इंद्रजीत यादव मौजूद थे।