scriptनरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुरली मनोहर ने काश्मीर में फहराया था तिरंगा झंडा | Tricolor flag hoisted in Kashmir in presence of Narendra Modi | Patrika News

नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुरली मनोहर ने काश्मीर में फहराया था तिरंगा झंडा

locationभिलाईPublished: Jun 13, 2018 12:39:16 am

लोगों को यह जानकर सुखद आश्चर्य होगा कि नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में डॉ मुरली मनोहर जोशी ने काश्मीर में पहली बार भारतीय तिरंगा झंडा फहराया था।

PM MODI

नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बीजेपी लीडर मुरली मनोहर ने काश्मीर में फहराया था तिरंगा झंडा

सत्यनारायण शुक्ला/भिलाई. लोगों को यह जानकर सुखद आश्चर्य होगा कि नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में डॉ मुरली मनोहर जोशी ने काश्मीर में पहली बार भारतीय तिरंगा झंडा फहराया था। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ जोशी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से जम्मू काश्मीर तक एकता यात्रा निकाली गई थी। उस यात्रा की कमान तब के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक नरेंद्र भाई मोदी ने संभाली थी। 26 जनवरी 1992 को जम्मू काश्मीर में भारी तनाव के बीच तिरंगा झंडा फहराया गया था।
मोदी जी की पुरानी यादें पत्रिका से शेयर

उस यात्रा के साक्षी रहे तात्कालीन भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया ने मोदी जी की पुरानी यादें और फोटो पत्रिका से शेयर की। उन्होंने बताया कि राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा एकता यात्रा में बाधा पहुंचाने के लिए जम्मू से काश्मीर के रास्ते में पहाडियों में विस्फोट कर दिया था। जिससे सड़क मार्ग बंद हो गया था। वे कार्यकर्ताओं के साथ जम्मू में ही रुक गए थे। वहीं डॉ जोशी और मोदी भारी गोला-बारुद के बीच हैलीकाप्टर से काश्मीर पहुंचे थे।
27 साल पहले नरेंद्र मोदी भिलाई आए थे
उन्होंने बताया कि 14 जून को भिलाई नगर छत्तीसगढ़ में बतौर प्रधानमंत्री मोदी का पहले बार आगमन हो रहा है। इसके पूर्व भी वे कई बार भिलाई नगर आ चुके हैं। वे पहली बार 31 दिसंबर 1991 को भिलाई आए थे। वे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुरली मनोहर जोशी की एकता यात्रा के प्रभारी थे। यात्रा कन्याकुमारी से काश्मीर जा रही थी। इसी यात्रा के दौरान चंद्रा-मौर्या टॉकीज के समीप मैदान में डॉ जोशी की सभा थी। मंच पर डॉ जोशी के अलावा नरेंद्र मोदी, मध्यप्रदेश के तात्कालीन मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी लखीराम अग्रवाल मंचस्थ थे।
151 द्वार से स्वागत और सिक्कों की थैली भेंट
डॉ जोशी का स्वागत कुम्हारी से लेकर रायपुर नाका दुर्ग तक 151 स्वागत द्वार से किया गया था। इतना ही नहीं डॉ जोशी को सिक्कों से तौल कर उस सिक्कों को उत्तर प्रदेश में आए भूकंप पीडिय़ों के लिए तात्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह यादव को भेंट किया गया था। इसके बाद मोदी 2003 में बतौर मुख्यमंत्री (गुजरात) छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार में आए थे। तब उनकी सभा सुपेला बस स्टैंड में हुई थी। वे 2014 में लोकसभा चुनाव का प्रचार करने भिलाई आए थे। तब उनकी चुनावी सभा बीएसपी टाउनशिप में सेक्टर-सात स्कूल मैदान में हुई थी।
आगरा सम्मिट के दौरान प्रत्यक्ष बातचीत
आगरा सम्मिट के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और पाक प्रधानमंत्री के बीच चर्चा चल रही थी। तब मोदी जी दिल्ली पार्टी कार्यालय में बैठे थे। उस समय राष्ट्रीय परिषद मेंबर बृजेश बिजपुरिया, छतत्तीसगढ़ संगठन मंत्री वीरेंद्र पांडेय और सीजी विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारीलाल अग्रवाल की मोदी जी के साथ प्रत्यक्ष मुलाकात और आमने-सामने बातचीत हुई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो