scriptतुलसी विवाह: क्षीर सागर में चिर निंद्रा में गए भगवान विष्णु आज जागेंगे, शुभ कार्यों का आगाज, बजेंगी शहनाइयां | Tulsi marriage will be held today, Lord Vishnu will wake up from sleep | Patrika News

तुलसी विवाह: क्षीर सागर में चिर निंद्रा में गए भगवान विष्णु आज जागेंगे, शुभ कार्यों का आगाज, बजेंगी शहनाइयां

locationभिलाईPublished: Nov 25, 2020 11:46:08 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

हर में भी शहनाई गूंजेगी। देवशयनी एकादशी के बाद से बंद हुए मांगलिक कार्य देवउठनी एकादशी के साथ ही फिर से शुरू होंगे।

तुलसी विवाह: क्षीर सागर में चिर निंद्रा में गए भगवान विष्णु आज जागेंगे, शुभ कार्यों का आगाज, बजेंगी शहनाइयां

तुलसी विवाह: क्षीर सागर में चिर निंद्रा में गए भगवान विष्णु आज जागेंगे, शुभ कार्यों का आगाज, बजेंगी शहनाइयां

भिलाई. मीठे गन्नों के मंडप में हरी-हरी तुलसी दुल्हन बनेगी और शालिग्राम के संग तुलसी का विवाह होगा तो शहर में भी शहनाई गूंजेगी। देवशयनी एकादशी के बाद से बंद हुए मांगलिक कार्य देवउठनी एकादशी के साथ ही फिर से शुरू होंगे। हालांकि नवंबर और दिसंबर में इस वर्ष गिनती के ही विवाह के मुहूर्त है, लेकिन इन दिनों में सबसे ज्यादा शादियां शहर में हो रही है। क्योंकि 11 दिसंबर के बाद विवाह के मुहूर्त सीधे 18 अप्रैल के बाद ही होंगे। क्योंकि इन तीन महीने गुरू और शुक्र का तारा अस्त रहेगा। साथ ही 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक खरमास शुरू होने की वजह से जनवरी में भी शादियां नहीं हो सकेंगी।
गुरू और शुक्र का असर
ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2021 में भी गिनती के विवाह मुहूर्त है। क्योंकि 17 जनवरी 2021 से गुरु का तारा अस्त होगा और 14 फरवरी को उदित होगा। जबकि 16 फरवरी से शुक्र भी अस्त हो जाएगा। गुरु और शुक्र के अस्त होने की वजह से अप्रैल तक शादी के कोई मुहूर्त नहीं है। ज्योतिष पंडित विनोद चौबे ने बताया कि 19 अप्रैल को शुक्र के उदय के बाद ही विवाह होंगे। यानी 11 दिसंबर के बाद से कोई शादी नहीं होगी।
जागेंगे देव
देवउठनी एकादशाी पर बुधवार को घरों में तुलसी का विवाह शालिग्राम के साथ कराया जाएगा। इसके साथ ही देवशयनी एकादशी के दिन क्षीर सागर में चिर निंद्रा में गए भगवान विष्णु भी आज जागेंगे। इस अवसर पर कृष्ण मंदिरों में भी विशेष पूजन होगा। खासकर चौमासा का व्रत करने वाले लोग भी इस दिन अपना व्रत पूरा कर भगवान को उन सारी चीजों का भोग लगाएंगे। मान्यता है कि इस दिन तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराने से दांपत्य जीवन सुखयम रहता है। इस दिन सुहागिनें माता तुलसी को चुनरी के संग सुहाग की सामग्री भी अर्पण करेंगी। इधर तुलसी विवाह के लिए गन्ने भी खूब बिके। इस बार गन्ने का दाम 60 से 90 रुपए जोड़ी तक रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो