scriptदुुर्ग जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले कोविड संक्रमित महिला ने घर में तोड़ा दम | Two people died from Coronavirus in Durg district chhattisgarh | Patrika News

दुुर्ग जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले कोविड संक्रमित महिला ने घर में तोड़ा दम

locationभिलाईPublished: Aug 10, 2020 11:12:40 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

कोरोना वायरस अब खतरनाक हो रहा है। दुर्ग जिले में रविवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 37 लोगों की जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आई है। (Chhattisgarh coronavirus death)

दुुर्ग जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले कोविड संक्रमित महिला ने घर में तोड़ा दम

दुुर्ग जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले कोविड संक्रमित महिला ने घर में तोड़ा दम

भिलाई . कोरोना वायरस अब खतरनाक हो रहा है। दुर्ग जिले में रविवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 37 लोगों की जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आई है। गांव से लेकर शहर तक हर स्थान से अब कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। भिलाई इस्पात संयंत्र के एक कर्मचारी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद साथी कर्मचारी परेशान हैं। उनको अपने साथ-साथ परिवार की भी चिन्ता सता रही है। दो महिलाओं की मौत के साथ जिले में अब तक 13 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
अस्पताल ले जाने एंबुलेंस पहुंची तब महिला तोड़ चुकी थी दम
भिलाई तीन उत्तर वसुंधरा नगर में रहनी वाली एक 28 साल की महिला का नमूना लेकर जांच की गई। कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने पर उसे और परिवार के अन्य सदस्यों को हॉस्पिटल लेकर जाने एंबुलेंस पहुंची। तब मालूम हुआ कि महिला की मौत हो चुकी है। वह मायके में रहकर अपना उपचार करवा रही थी। अब नगर निगम वहां सैनिटाइज करवा रहा है। इसके अलावा जिले में 37 से कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए हैं।
सेक्टर-9 में दाखिल महिला की मौत
बीएसपी के सेक्टर-9 हॉस्पिटल में दाखिल सेक्टर-2 की एक 62 साल की महिला की मौत हो गई। मृत्यु के बाद उसका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। तब मालूम हुआ कि वह कोरोना पॉजिटिव थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने महिला के शव को सेक्टर-9 हॉस्पिटल से मगाया है। यहां दाखिल होने वाले सारे मरीजों की कोरोना जांच कराने की जरूरत है। जिससे अन्य मरीजों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। अब उक्त महिला जिस वार्ड में दाखिल रही है, वहां के मरीजों व तमाम स्टाफ की भी कोरोना जांच करवानी होगी।
बीएसपी के टेलीकॉम विभाग का कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव
भिलाई इस्पात संयंत्र के इस्पात भवन के पीछे मौजूद टेलीकॉम के मुख्य कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई गई है। उसे सेक्टर-9 से चंदूलाल हॉस्पिटल भेज दिया गया है। यह कर्मचारी शुक्रवार तक ड्यूटी पर रहा है। उसके साथ ड्यूटी करने वाले और वह अधिकारी जो अपना मोबाइल सिम बदलवाने पहुंच रहे थे, सभी तनाव में हैं। यहां बड़ी संख्या में अधिकारियों का आना जाना रहता है। अब उन सभी की जांच कराने तैयारी की जा रही है।
पाटन में पैर पसार रहा कोरोना
पाटन में भी कोरोना पैर पसार रहा है। यहां से रविवार को 4 से अधिक मामले प्रकाश में आए हैं। यहां के एक 75 साल के बुजुर्ग के साथ-साथ 32 और 22 साल के युवा की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके साथ-साथ अटारी से एक महिला की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके पहले भी अटारी से केस मिल चुके हैं।
नगर निगम जोन-3 से भी मिले दो कोरोना पॉजिटिव
नगर पालिक निगम, भिलाई के जोन-3 से भी दो कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसमें एक महिला 34 साल और एक पुरुष 35 साल है। जिला प्रशासन नगर निगम के सफाई कर्मियों की जांच भी करवा रहा है। जिससे कोरोना पॉजिटिव का उपचार किया जा सके। सीएमएचओ दुर्ग डॉक्टर गंभीर सिंह ठाकुर वसुंधरा नगर की जिस महिला की मौत हुई है, उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है। उसका दूसरी बीमारी का भी इलाज भी चल रहा था। घर के कुछ सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो