पुलिस ने बताया कि घटना वाली रात में मृतक वहीं रूका और दोस्तों से मुलाकात भी की। रात में छत पर शराब सेवन किया। अपनी मां, बहन, ताई और ताऊ को कॉल किया। इसके बाद रात 2 बजे से सुबह 6 बजे की बीच वह छत से कूद गया। उसने लिफ्ट के स्टोर रुम में अपना बैग रखा था। उसे बरामद कर लिया गया है। उसने कोई सुसाइडल नोट को नहीं छोड़ा है। मौके पर भिलाई सीएसपी राकेश जोशी, सुपेला थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव भी पहुंचे थे।
टीआई सुरेश ध्रुव ने बताया कि ललित ने शुक्रवार को रात करीब 11.30 बजे अपनी बहन और मां से फोन पर उसने बातचीत की। उन्हें बताया कि दो पहिया कंपनी के शोरुम में इंटरव्यू देने गया था, लेकिन वहां पर वेकेन्सी फुलफिल हो गई थी। अब दोबारा जॉब में रखने से मना कर दिया। मां अब मैं किसी काम का नहीं रहा। घर की जिम्मेदारी नहीं उठा सकता। इसलिए खुदकुशी करने जा रहा हूं। मां मुझे माफ करना।
टीआई ने बताया कि रात डेढ़ बजे अपने ताई और ताऊ को फोन पर बात की। वह शराब के नशे में बोल रहा था कि अब में सुसाइड करने जा रहा हूं। मोरी जीने की इच्छा खत्म हो गई है। करीब 35 मिनट तक बात की।
टीआई ने बताया कि उसकी बहन ने बयान में बताया है कि जॉब छूटने के बाद वह डिप्रेशन में रहने लगा था। अचानक उसका एक्सीडेंट हो गया। सिर व पेट में गहरी चोट आई थी। इसके पहले वह दो बार फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास कर चुका था। नौकरी छूटने के बाद घर में आर्थिक दिक्कतें होने लगी। ललित इकलौता भाई था। घर की जिम्मेदारी उसी पर थी। दो बड़ी बहनें है, जिनकी शादी हो चुकी है। बड़े पापा की देख रेख में हम सब साथ रहते थे।
——