scriptभिलाई निगम के वार्ड आरक्षण में जमकर हंगामा, जानिए किन दिग्गजों का कटा पत्ता, किनके चेहरे खिले | Uproar in Bhilai Corporation's ward reservation in Durg | Patrika News

भिलाई निगम के वार्ड आरक्षण में जमकर हंगामा, जानिए किन दिग्गजों का कटा पत्ता, किनके चेहरे खिले

locationभिलाईPublished: Mar 02, 2021 02:26:47 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

नगर निगम भिलाई के 70 वार्डों के आरक्षण को लेकर कलेक्टोरेट परिसर में मंगलवार को जमकर हंगामा हो गया।

भिलाई निगम के वार्ड आरक्षण में जमकर हंगामा, जानिए किन दिग्गजों का कटा पत्ता, किनके चेहरे खिले

भिलाई निगम के वार्ड आरक्षण में जमकर हंगामा, जानिए किन दिग्गजों का कटा पत्ता, किनके चेहरे खिले

भिलाई. नगर निगम भिलाई के 70 वार्डों के आरक्षण को लेकर कलेक्टोरेट परिसर में मंगलवार को जमकर हंगामा हो गया। सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के नेताओं को वार्ड आरक्षण हॉल में प्रवेश करने से जिला प्रशासन के अधिकारियों ने रोक दिया। जिसके बाद माहौल गरमा गया। भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू और पार्षद लक्ष्मीपति राजू के साथ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं कलेक्टर के विलंब से आने पर भी राजनीतिक पार्टी के कार्यकताओं ने नाराजगी जाहिर की। तुलसी साहू ने कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के केबिन में उनसे प्रवेश के लिए अनुमति मांगी लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी। कलेक्टर ने कहा कि हॉल में लिमिटेड सीट है जो पहले से भर चुकी है। इसलिए उन्हें बाहर ही इंतजार करना पड़ेगा। दोपहर 12 बजे आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई जो एक बजे खत्म हुई। इसके साथ ही भिलाई के 70 वार्डों में कौन से वर्ग का व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है इसकी भी स्थिति साफ हो गई।
कुल 70 वार्ड आरक्षण की स्थिति
सामान्य पुरुष 27
सामान्य महिला 13
अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष 12
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला 6
अनुसूचित जनजाति पुरुष 2
अनुसूचित जनजाति महिला 1
अनुसूचित जाति पुरुष 6
अनुसूचित जाति महिला 3

भिलाई के 70 वार्ड में आरक्षण की स्थिति
वार्ड क्रमांक 1 सामान्य
वार्ड क्रमांक 2 सामान्य
वार्ड क्रमांक 3 सामान्य
वार्ड क्रमांक 4 अनुसूचित जाति (महिला)
वार्ड क्रमांक 5 सामान्य
वार्ड क्रमांक 6 अनुसूचित जाति
वार्ड क्रमांक 7 सामान्य
वार्ड क्रमांक 8 अनुसूचित जाति
वार्ड क्रमांक 9 सामान्य (महिला)
वार्ड क्रमांक 10 अनुसूचित जाति
वार्ड क्रमांक 11 सामान्य
वार्ड क्रमांक 12 अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्रमांक 13 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
वार्ड क्रमांक 14 सामान्य
वार्ड क्रमांक 15 अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्रमांक 16 सामान्य
वार्ड क्रमांक 17 अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्रमांक 18 सामान्य
वार्ड क्रमांक 19 सामान्य
वार्ड क्रमांक 20 सामान्य (महिला)
वार्ड क्रमांक 21 सामान्य (महिला)
वार्ड क्रमांक 22 अन्य पिछड़ा वर्ग
(महिला)
वार्ड क्रमांक 23 अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्रमांक 24 अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्रमांक 25 अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्रमांक 26 सामान्य
वार्ड क्रमांक 27 सामान्य
वार्ड क्रमांक 28 सामान्य (महिला)
वार्ड क्रमांक 29 सामान्य
वार्ड क्रमांक 30 सामान्य (महिला)
वार्ड क्रमांक 31 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
वार्ड क्रमांक 32 अनुसूचित जाति (महिला)
वार्ड क्रमांक 33 सामान्य (महिला)
वार्ड क्रमांक 34 सामान्य
वार्ड क्रमांक 35 अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्रमांक 36 अनुसूचित जाति
वार्ड क्रमांक 37 सामान्य
वार्ड क्रमांक 38 सामान्य
वार्ड क्रमांक 39 सामान्य (महिला)
वार्ड क्रमांक 40 सामान्य (महिला)
वार्ड क्रमांक 41 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
वार्ड क्रमांक 42 सामान्य
वार्ड क्रमांक 43 अनुसूचित जाति
वार्ड क्रमांक 44 सामान्य
वार्ड क्रमांक 45 सामान्य
वार्ड क्रमांक 46 सामान्य
वार्ड क्रमांक 47 अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्रमांक 48 सामान्य
वार्ड क्रमांक 49 सामान्य (महिला)
वार्ड क्रमांक 50 सामान्य (महिला)
वार्ड क्रमांक 51 अनुसूचित जाति (महिला)
वार्ड क्रमांक 52 सामान्य
वार्ड क्रमांक 53 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
वार्ड क्रमांक 54 सामान्य
वार्ड क्रमांक 55 अन्य पिछड़ा वर्ग
(महिला)
वार्ड क्रमांक 56 सामान्य (महिला)
वार्ड क्रमांक 57 सामान्य
वार्ड क्रमांक 58 अनुसूचित जनजाति (महिला)
वार्ड क्रमांक 59 सामान्य
वार्ड क्रमांक 60 अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्रमांक 61 अनुसूचित जनजाति
वार्ड क्रमांक 62 अनुसूचित जनजाति
वार्ड क्रमांक 63 अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्रमांक 64 अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्रमांक 65 सामान्य (महिला)
वार्ड क्रमांक 66 सामान्य
वार्ड क्रमांक 67 अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्रमांक 68 सामान्य (महिला)
वार्ड क्रमांक 69 अनुसूचित जाति
वार्ड क्रमांक 70 सामान्य
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो