लंबे समय से चल रहा दोनों में विवाद
मृतका का भाई बजेंद्र साहू ने बताया कि साधना और पोषण के मध्य लंबे समय से विवाद चल रहा है। कुटुंब न्यायालय में भी इनका मामला पेंडिंग है। पति से परेशान होकर ही उसने अपनी पोस्ंिटग ग्राम अछोटी में करवा ली थी। मूल रूप से साधना माहुद, बालोद की रहने वाली है। वहीं पोषण किरकी, बेमेतरा का रहने वाला है। विवाद की वजह से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। भाई ने बताया कि साधना ने पति के खिलाफ कई बार महिला थाना समेत अलग-अलग जगह शिकायत कर चुकी है।
दो बच्चे हैं मृतका के
मृतका साधना साहू के दो बच्चे हैं, जिसमें से बड़ा बच्चा 8 वीं में और छोटा तीसरी क्लास में पढ़ता है। घटना के बाद थाना में जमावड़ा लगा है। मृतका के परिजन बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। पुलिस इस मामले में परिवार के सदस्यों से अधिक से अधिक जानकारी जुटा रही है। जिससे दोनों ही पक्ष की पूरी बात साफ हो सके।
कुल्हाड़ी से किया पत्नी की हत्या
नरेश पटेल, थाना प्रभारी, पुलगांव ने बताया कि पति पोषण साहू ने पत्नी साधना साहू की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है। इसके बाद खुद को भी चाकू मार लिया है। दोनों के मध्य विवाद था, जिसकी वजह से अलग-अलग रहते थे। हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।