scriptबालोद जिले के गुरुर और गुंडरदेही ब्लॉक के 2 लाख 63 हजार मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार | voters of Balod district will elect village government today | Patrika News

बालोद जिले के गुरुर और गुंडरदेही ब्लॉक के 2 लाख 63 हजार मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार

locationभिलाईPublished: Jan 30, 2020 10:44:49 pm

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 31 जनवरी को जिले के गुरुर व गुंडरदेही ब्लॉक में जिला और जनपद पंचायत सदस्य सहित पंच और सरपंच के लिए 171 ग्राम पंचायत में मतदान होगा। सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान करेंगे।

दुर्ग के 26 केंद्रों में असमान्य मतदान, कहीं 35 तो कहीं 89 फीसदी वोटिंग, पता लगाया जा रहा कारण

दुर्ग के 26 केंद्रों में असमान्य मतदान, कहीं 35 तो कहीं 89 फीसदी वोटिंग, पता लगाया जा रहा कारण

बालोद@Patrika. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव (Three tier panchayat elections) के दूसरे चरण में 31 जनवरी को जिले के गुरुर व गुंडरदेही ब्लॉक में जिला और जनपद पंचायत सदस्य सहित पंच और सरपंच के लिए 171 ग्राम पंचायत में मतदान होगा। सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान करेंगे। (Balod patrika) मतदान के बाद मतगणना भी होगी। (panchayat elections) दूसरे चरण के मतदान में गुरुर व गुंडरदेही ब्लॅाक मिलाकर कुल 195 ग्राम पंचायत में सरपंच व 2,881 पंच पद, 45 जनपद पंचायत और 7 जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान होगा।
सामग्रियों के साथ मतदान दल रवाना
दोनों ब्लाक मिलाकर कुल 2 लाख 63,195 मतदाता गांव सरकार के लिए मतदान करेंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को गुरुर व गुंडरदेही के मतदान केंद्रों में मतदान सामग्रियों के साथ मतदान दलों को रवाना किया गया।
गुरुर ब्लॉक में एक सरपंच सहित 440 पंच निर्विरोध
गुरूर ब्लॉक- यहां दूसरे चरण के लिए 31 जनवरी शुक्रवार को मतदान होगा। कुल 78 ग्राम पंचायत है।यहां 440 पंच व एक सरपंच निर्विरोध चुने गए है। अब 758 पंच, 77 सरपंच, जनपद के 21 सदस्य के लिए मतदान होगा।
गुंडरदेही ब्लॉक- यहां कुल 117 ग्राम पंचायत है। जिसमें 662 पंच, 2 सरपंच निर्विरोध चुने गए है। अब 1020 पंच, 115 सरपंच, जनपद के 24 सदस्य के लिए मतदान होगा।
यह भी पढ़ें
छत्तीसगढ़ की इकलौती पंचायत जहां की पूरी कमान महिलाओं के हाथों

मतदाताओं की स्थिति
ब्लाक – पुरुष- महिला- कुल मतदाता
गुरुर-53,709-54,8 28 -1,08 ,537
गुंडरदेही-77,8 74-76 ,78 4-1,54,6 5
इतने प्रत्याशी चुनावी मैदान में
गुरुर विकासखण्ड- पंच के 1,199 पद के लिए 2,327 पंच प्रत्याशी।
78 ग्राम पँचायत सरपंच पद के लिए 334 प्रत्याशी
व 21 जनपद सदस्यों के लिए 71 जनपद सदस्य प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।
गुंडरदेही विकासखण्ड में – 1,6 8 2 पंच पद के लिए 3,131 पंच प्रत्याशी।
117 ग्राम पंचायत सरपंच के लिए 572 सरपंच प्रत्याशी व 24 जनपद सदस्य के लिए 107 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।
यह भी पढ़ें
पंचायत की राजनीति से विधानसभा के सफर की राह में इस बार चार नेता

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो