scriptमैत्रीबाग में शुरू हुआ बोटिंग एरिया का वाटरफॉल | Waterfall of Boating Area started in Bhilai zoo | Patrika News

मैत्रीबाग में शुरू हुआ बोटिंग एरिया का वाटरफॉल

locationभिलाईPublished: May 20, 2019 11:08:13 am

Submitted by:

Abdul Salam

बोटिंग एरिया में वाटरफॉल शुरू करने प्रबंधन ने आंतरिक संसाधन से करीब 500 मीटर लंबी पाइप लाइन बिछाया है. पर्यटकों को लुभाने यह काम किया गया है.

BHILAI

BHILAI

भिलाई. मैत्रीबाग के बोटिंग एरिया में लंबे अंतराल के बाद राक्षस के मुंह से निकलने वाला वाटरफॉल रविवार से शुरू हो गया है। इसके साथ-साथ प्रबंधन ने वन विहार को विकसित करने का काम शुरू कर दिया है। शिद्दत से यहां काम किया जा रहा है। मैत्रीबाग की टीम इस क्षेत्र को पिकनिक स्पॉट के तौर पर विकसित करना चाहती है। जिसको ध्यान में रखते हुए फौव्वारा लगाया गया है। यहां पर्यटकों को भीषण गर्मी में ठंडे पानी के फुहार का एहसास होगा।
500 मीटर बिछाया पाइप
बोटिंग एरिया में झरना शुरू करने के लिए प्रबंधन ने आंतरिक संसाधन से करीब 500 मीटर लंबी पाइप लाइन बिछा दी है। यह पाइप लाइन राक्षस के पीछे वाले हिस्से से होकर जाती है। इसके शुरू हो जाने से बोटिंग एरिया का आकर्षण बढ़ गया है।
शुरू किया फौव्वारा, अब लगाएंगे वाटर कूलर
मैत्रीबाग प्रबंधन ने वन विहार क्षेत्र में फौव्वारा शुरू किया है। यह करीब पांच साल से बंद था। इसके शुरू हो जाने से यहां से गुजरने वाले पर्यटकों को ठंडक का एहसास होगा। रेन डांस के लिए इसे लगाया गया है। इसके साथ-साथ प्रबंधन की ओर से यहां पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था की जा रही है। वाटर कूलर प्रबंधन गेट से प्रवेश करते ही भारत के नक्शा के साथ लगा दिया है। इसे भी जल्द शुरू करने की योजना है।
शौचालय को कर रहे अपग्रेड
वन विहार में बने शौचालय को भी प्रबंधन अपग्रेड करने पर विचार कर रहा है। यहां बड़ा शौचालय बनाया गया है, जिसे अब और बेहतर किया जा रहा है। जिससे पिकनिक मनाने आने वाले पर्यटकों को दूर शौच के लिए जाने की जरूरत न पड़े।
डालफिन में लगा दी कलरफुल लाइट
प्रबंधन ने वन विभाग के डालफिन फौव्वारे में कलरफुल लाइट लगा दी है। जिससे डालफिन की खूबसूरती में इजाफा हुआ है। इसके अलावा यहां की सड़क को भी हाल ही में डामरीकृत किया गया है।
भीषण गर्मी से पर्यटकों की संख्या में रिकार्डतोड़ गिरावट
मई में पारा 44 डिग्री के पार तक पहुंच रहा है, इसका एहसास मैत्रीबाग पर भी नजर आने लगा है। यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। पिछले कुछ सालों में मई में आने वाले पर्यटकों की संख्या पर नजर डालें तो यह साफ नजर आता है कि इस साल अब तक पर्यटकों की संख्या कम हुई है। 1 से 15 मई तक आने वाले पर्यटकों की संख्या पर नजर डालें तो अब तक 26 हजार के आसपास ही पर्यटक पहुंचे हैं। 31 तारीख तक इस रफ्तार में पर्यटक आते हैं, तो संख्या महज ५० हजार के आसपास टिक रही है। जो पिछले पांच साल के दौरान सबसे कम है।
फैक्ट फाइल :-
मई माह में साल दर साल पर्यटकों की संख्या
तारीख — पर्यटकों की संख्या
31 मई 2015 — 93,217
31 मई 2016 — 84,346
31 मई 2017 — 72,069
31 मई 2018 — 94,342
15 मई 2019 — 26,775

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो