scriptबीएसपी के आवास में ऐसा क्या हुआ कि सबने कहा .. जाको राखे साइयां | What happened in BSP's residence? Everyone said .. God protect | Patrika News

बीएसपी के आवास में ऐसा क्या हुआ कि सबने कहा .. जाको राखे साइयां

locationभिलाईPublished: Sep 15, 2019 05:45:37 pm

Submitted by:

Abdul Salam

बीएसपी के रिसाली सेक्टर आवास में छज्जा जहां गिरा, वहां मासूम मां के साथ सो रहा था। ईश्वर का रहम रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

बीएसपी के आवास में ऐसा क्या हुआ कि सबने कहा .. जाको राखे साइयां

बीएसपी के आवास में ऐसा क्या हुआ कि सबने कहा .. जाको राखे साइयां

भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउनशिप स्थित रिसाली के आवासों में रहने वालों के लिए खतरा बढ़ते जा रहा है। यहां के एक आवास का छज्जा शनिवार व रविवार के दरमियानी रात में भरभरा कर गिरा। छज्जा जहां गिरा वहां 5 साल का मासूम मां के साथ सो रहा था। ईश्वर का रहम रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। प्रबंधन के पास बीएसपी के टाउनशिप में मौजूद आवासों से पानी टपकने की शिकायत लगातार पहुंच रही है। बावजूद इसके इसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है। प्रतिनिधि यूनियन ने इस मामले को संजीदगी से लिया है।
तीन साल पहले किए थे शिकायत
कोक ओवन के बैटरी में काम करने वाले थानेश्वर साहू, रिसाली सेक्टर के आवास क्रमांक-136 डी में रहते हैं। उन्होंने आवास में सीपेज की लिखित शिकायत 2016 में नगर सेवाएं विभाग से की थी। 3 साल बीतने के बाद भी अब तक प्रबंधन यहां टारफेल्टिंग का काम नहीं किया है। इसकी वजह से ब्लॉक के पूरा छत खराब हो चुका हैं।
जान हथेली पर लेकर रह रहे लोग
बीएसपी के रिसाली स्थित आवासों की हालत खराब है। यहां से लगातार छज्जा गिरने की शिकायत आ रही है। इसी तरह से मरोदा में भी कई मामले सामने आ चुके हैं। यहां रहने वाले कर्मचारी जान हथेली पर लेकर रह रहे हैं।
इस तरह हुआ हादसा
रिसाली सेक्टर में शनिवार की रात को आवास क्रमांक 136 डी के बेडरूम का प्लास्टर भरभरा कर गिर पड़ा। बिस्तर पर मां के साथ 5 साल का मासूम सो रहा था। बच्चे के समीप ही छज्जा गिरा, वह मां के करीब था, इस वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बच्चा बाल-बाल बच गया।
छज्जे का आवास सुनकर डर गया परिवार
जोर की आवाज सुनकर मां-बेटा दोनों हड़बड़ा कर उठे। बिस्तर पर प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा देखकर कर्मी की पत्नी सकते में आ गई। बच्चे को मां ने अपने समीप रखा था, इस वजह से वह बाल-बाल बच गया, नहीं तो कोई अनहोनी हो सकती थी। कर्मी ड्यूटी कर सुबह घर पहुंच कर यह मंजर देखकर अवाक रह गया। इसकी जानकारी तुरंत इंटक यूनियन के टाउनशिप प्रभारी संजय साहू को दी।
ड्यूटी पर थे पिता
प्रतिनिधि यूनियन इंटक ने बताया कि जब यह छज्जा गिरा, तब थानेश्वर साहू नाइट शिफ्ट ड्यूटी गए हुए थे। घटना से पूरा परिवार सहम गया, बेवजह मासूम को चोट लग सकती थी। कर्मी सुबह जब घर पहुंचा, तो उसे पूरे घटना की जानकारी मिली।
मौके का जायजा लिए टीम ने
घटना की सूचना मिलने के बाद प्रतिनिधि यूनियन की टीम संजय साहू, बिपिन बिहारी मिश्रा व भुवन सोरी मौके पर जायजा लेने पहुंची। विभाग के अधिकारी बसंत साहू को घटना के संबंध में जानकारी दिए और मौके पर बुलवाए। कमरा दिखाया गया, इसके बाद मेंटेनेंस काम करने कहा। अधिकारी बसंत साहू ने मातहत कर्मियों को बुलाकर मरम्मत का काम शुरू करवाया।
यहां की बड़ी दिक्कत
इंटक के संजय साहू ने कहा कि टारफेल्टिंग की समस्या टाउनशिप में रहने वाले कर्मचारियों की सबसे बड़ी समस्या है। प्रबंधन का रवैया इसको लेकर गैर जिम्मेदाराना है। इस कारण तीन साल से पीछे चल रहे हैं। प्रबंधन ने करोड़ों खर्च कर कला मंदिर का रिनोवेशन करा लिया, लेकिन टारफेल्टिंग का ठेका देते समय अलग-अलग एजेंसियों के अधिकारी फाइल को रोक कर रखते हैं। उन्होंने कहा कि इंटक यूनियन इसको लेकर यूनियन अभियान चलाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो