script… आखिर बीएसपी ने क्या किया पर्यावरण के क्षेत्र में | ... what the BSP did in the field of environment | Patrika News

… आखिर बीएसपी ने क्या किया पर्यावरण के क्षेत्र में

locationभिलाईPublished: Jun 18, 2019 02:54:16 pm

Submitted by:

Abdul Salam

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने प्रबंधन ने टाउनशिप क्षेत्र हराभरा रहे इसके लिए पौधे रोपने का काम 5 दशक पहले से ही शुरू कर दिया था।

BHILAI

BHILAI

भिलाई. बीएसपी bhilai steel plant प्रबंधन ने टाउनशिप क्षेत्र हराभरा रहे इसके लिए पौधे रोपने का काम 5 दशक पहले से ही शुरू कर दिया था। वह सिलसिला आज भी जारी है। 2018-19 में बीएसपी ने वन विभाग को 97 हजार से अधिक पौध रोपकर उसकी देखभाल करने 6 करोड़ का ठेका दिया है। इसके अलावा बीएसपी अपने संसाधन से करीब 6 हजार पौधों को रोपा है। यही वह व्यवस्था है, जिसके कारण टाउनशिप में बीएसपी प्रबंधन लगातार रहने वालों को भीषण गर्मी में भी ठंडक का एहसास करवाता है।
जिम्मा चार साल तक पौधों की हिफाजत का
बीएसपी ने छत्तीसगढ़ सरकार के वन विभाग को 4 साल में पौंधो को औसत हाइट का तैयार करके देने कहा है। इसके लिए वन विभाग ने वहां पौधों को पानी देने डिप सिस्टम व पौधों को बचाने के लिए चैनलिंग लगवाया है। इस तरह से पौधों को नेवई के अलग-अलग तीन हिस्सों में यह पौधों को लगाया गया है।
नारियल के पौधों को रोपा
बीएसपी के उद्यान विभाग ने जवाहर उद्यान में करीब 560 से अधिक नारियल के पौधों को रोपा है। इसके अलावा गुलमोहर कव्वा व दूसरे का पौध रोपण किया है, वह अलग हैं। टाउनशिप के सेक्टर-10 में सड़क-20, सेक्टर-5,9 में सड़क-22 के आसपास व इसके अलावा सेंट्रल एवन्यू में भी पौध रोपण किया गया है।
पांच दशक में 427 हेक्टेयर जमीन को उड़ा दी हरियाली की चादर
बीएसपी ने संयंत्र लगाने के बाद 50 साल में करीब 427 हेक्टेयर भूमि में करीब 10 लाख से अधिक पौधे रोपे। विभाग ने कभी इस काम को एजेंसी के माध्यम से तो कभी अपने संसाधनों से पूरा करता आ रहा है। विभाग अब पौध रोपण काम से अपने कर्मियों को जोडऩे लगा है।
एक साल में डेढ़ लाख पौधे रोपे
बीएसपी ने 1994 से 99 तक हर साल में करीब 1 लाख पौधे रोपे। इस दौरान 1995 में 1.5 लाख पौधे रोपे गए। बीएसपी उस वक्त पौध रोपण वीवीएन लिमिटेल से करवाती थी। रोपे गए पौधों में नीम, करंज, गुलमोहर, जामुन, आम, सागोन, शीशम शामिल है।
हवाओं से टूटे पेड़, पर्यटक हुए परेशान
मैत्रीबाग में शनिवार व रविवार को हवाओं से करीब दर्जनभर पेड़ की शाखाएं व पेड़ भी गिरे। जिसमें टाइगर केज के सामने व बाजू में। ईमू बर्ड के केज के भीतर, मैत्रीबाग कार्यालय के शेड पर पेड़ की शाखा गिरी। जिसे रविवार को कर्मियों ने खासी मशक्कत के बाद उठाया।
वर्ष — रोपे गए पौधों की संख्या
2018-19 — 1,00,000
2001-02 — 90,000
1994-95 — 1,00,000
1998 — 99 — 1,00,000
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो