scriptबीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गो बैक लिखने से पहले भागे पेंटर | ... when Amit Shah went ahead before writing the go back painter | Patrika News

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गो बैक लिखने से पहले भागे पेंटर

locationभिलाईPublished: Oct 05, 2018 01:10:42 pm

Submitted by:

Abdul Salam

इधर महिलाओं का समूह अमित शाह के कार्यक्रम महिला सम्मेलन में शामिल होने के लिए जांजगिरी जाने की तैयारी में जुट गया है।

bhilai

bhilai

भिलाई. चरोदा और भिलाई-3 में गुरुवार व शुक्रवार के दरमियानी रात छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के कार्यकर्ता रंग लेकर गो बैक अमित शाह लिखने निकले। गश्त कर रही पुलिस ने उनके पास वाहन को जैसे ही रोका वे सामान छोड़कर भागे। जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता चाहते थे कि बीजेपी अध्यक्ष आने से पहले ही वे रात में इसे लिखकर निकल जाएं। यहां वे सफल नहीं हुए।
जोगी कांग्रेस के नेताओं को घर से उठाया
जोगी कांग्रेस के संदीप सिंह को कैलाश नगर स्थित आवास से पुलिस ने सुबह ही हिरासत में ले लिया। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के युवा जिलाध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय ने दावा किया है कि वे सैकड़ों युवा कार्यकर्ता के साथ अमित शाह के विरोध में काला झंडा दिखा कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद से ही पुलिस हरकत में आ गई है।
32 हजार से अधिक महिलाओं पर हुआ जुल्म
जोगी कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार के राज में महिलाओं का ही सबसे ज्यादा बुरा हाल है। अब तक प्रदेश के 32 हजार से अधिक महिलाओं का बलात्कार, हत्या और अपहरण हुआ है महिला आरक्षक तक यहां सुरक्षित नहीं है। दिन दहाड़े एक महिला आरक्षक कि निर्मम हत्या कर दी गई, आए दिन महिलायें छेड़छाड़ का शिकार हो रही हैं।
डेंगू ने कोख उजाड़ा
जोगी कांग्रेस के ईश्वर ने कहा कि जहां एक ओर भिलाई में डेंगू से कई माताओं कि कोख उजड़ी और कई सुहागनों का सुहाग उजड़ गया और ऐसी स्थिति में अब प्रदेश की भाजपा सरकार को वोट के लालच में महिलाओं की याद आ रही है।
 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो