ब्लेड निकाली और उसके पीठ पर वार कर भाग गई खुर्सीपार टीआई भूषण एक्का ने बताया कि आरोपी रिया नेपाली अपने दो साथियों के साथ शनिवार की शाम ६ बजे खुर्सीपार स्थित प्रिया सिंह के घर पहुंची। घर में जबरन घुस गई और प्रिया की छोटी बहन को बुलाने लगी। प्रिया ने कहा कि वह घर पर नहीं है। (drunken woman) तब रिया उससे गाली गलौज करने लगी। प्रिया ने विरोध किया तो ब्लेड निकाली और उसके पीठ पर वार कर भाग गई।
वह शराब के नशे में टुन्न थी
पुलिस ने पहले प्रिया का प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद रिया की तलाश शुरू की। पुलिस को पता चला कि वह पॉवर हाउस स्टेशन पर खड़ी है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। देखा तो वह दुर्ग की ओर जा रही लोकल ट्रेन के दरवाजे पर सिगरेट पीते खड़ी थी। जैसे ही पुलिस को देखा तो दूसरे दरवाजे से भागने लगी। खुर्सीपार की महिला पुलिस ने दौड़कर उसे दबोच लिया। वह शराब के नशे में टुन्न थी। पुलिस उसे पकड़कर थाना ले गई। वहां भी हंगामा मचाना शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।

फरार साथियों की तलाश
विश्वास चंद्राकर, सीएसपी छावनी ने बताया कि ब्लेड से हमला करने वाली युवती को गिरफ्तार किया है। उसके दो साथी फरार है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।