scriptटीचर को इतना गुस्सा क्यों आया कि चाकू मार दिया, क्या है मामला, पढ़ें पूरी खबर | Why did the teacher get so angry that knife attack what is the matter | Patrika News

टीचर को इतना गुस्सा क्यों आया कि चाकू मार दिया, क्या है मामला, पढ़ें पूरी खबर

locationभिलाईPublished: Jan 02, 2018 10:55:31 pm

सिगरेट नहीं देने पर कैंप वन नेहरू चौक निवासी शिक्षाकर्मी रोहित साहू 36 साल ने मोहल्ले के ही अशोक पाठक पर धारदार चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया।

 knife attack, Deadly attack, Shikshakarmi, Bhilai crime news
भिलाई. सिगरेट नहीं देने पर कैंप वन नेहरू चौक निवासी शिक्षाकर्मी रोहित साहू ३८ साल ने मोहल्ले के ही अशोक पाठक पर धारदार चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। पाठक एक निजी अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी स्थिति गंभीर है। पीडि़त के भाई लालू पाठक की शिकायत पर छावनी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा २९४, ५०६ बी, ३०७ के तहत जुर्म दर्ज किया है। इसके बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
आरोपी ने सिगरेट मांगा तो उसे नहीं दिया
घटना बीती रात की बताई गई है। छावनी थाना टीआई राजेश साहू ने बताया कि आरोपी और प्रार्थी दोनों एक ही मोहल्ले रहते हंै। आरोपी तीन दर्शन मंदिर के आस-पास घूमते रहता है। आरोपी पर छेड़छाड़ के भी आरोप लगते रहे हैं। पीडि़त अशोक पाठक ने उसे ऐसा नहीं करने से मना किया था। वहीं सोमवार की रात १०.३० बजे आरोपी ने उससे सिगरेट मांगा तो उसे नहीं दिया। फिर इसी बात को लेकर वह द्वेषवश झगड़ा कर गाली-गलौज करने लगा। बात इतनी बढ़ी कि वह अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया।
कैंप वन नेहरू चौक निवासी आरोपी गिरफ्तार

अशोक पर ताबड़तोड़ चाकू चलाने लगा। पहला वार उसके चेहरे पर किया। दूसरा गला, तीसरा पेट पर मारा। चौथा वार किया तो अशोक ने अपने बचाव में दाहिना हाथ बढ़ा दिया तो उसके पंजे में चोट लगी। जब वह गिर गया तो आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी शिक्षाकर्मी कैंप के स्कूल में है पदस्थ
टीआई राजेश साहू ने बताया कि आरोपी शिक्षाकर्मी है जो कैंप-वन स्कूल में पदस्थ है। आरोपी आदतन बदमाश और नशे का आदी है। मोहल्ले में वह गाली गलौज और मारपीट करना उसकी आदतों में शुमार है। उसके कई लोगों से मारपीट के मामले लंबित हंै। उसके विरुद्ध २०१० में पहला अपराध कायम हुआ था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो