scriptबिना इलाज सड़क पर तड़प-तड़पकर मर गई कोरोना पॉजिटिव महिला, मजार के गेट पर भीख मांगकर चलाती थी गुजारा | Woman begging in the durg dies of coronavirus | Patrika News

बिना इलाज सड़क पर तड़प-तड़पकर मर गई कोरोना पॉजिटिव महिला, मजार के गेट पर भीख मांगकर चलाती थी गुजारा

locationभिलाईPublished: Apr 27, 2021 01:24:46 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

Lockdown in Durg: बेसहारा बुजुर्ग महिला कोरोनाकाल में बिना उपचार के सड़क में तड़प-तड़पकर मर गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची देखा तो बुजुर्ग महिला एक छतरी के नीचे पेट में गमछा बंधे पड़ी हुई थी।

बिना इलाज सड़क पर तड़प-तड़पकर मर गई कोरोना पॉजिटिव महिला, मजार के गेट पर भीख मांगकर चलाती थी गुजारा

बिना इलाज सड़क पर तड़प-तड़पकर मर गई कोरोना पॉजिटिव महिला, मजार के गेट पर भीख मांगकर चलाती थी गुजारा

भिलाई. एक तरफ प्रशासन और समाज के लोग लॉकडाउन में ढिंढोरा पीट रहे है कि भूखों को खाना खिलाने और असहाय लोगों का उपचार का दूसरी ओर शहर में एक बेसहारा बुजुर्ग महिला कोरोनाकाल में बिना उपचार के सड़क में तड़प-तड़पकर मर गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची देखा तो बुजुर्ग महिला एक छतरी के नीचे पेट में गमछा बंधे पड़ी हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा। जहां उसकी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। दुर्ग जिले में 6 अप्रेल से लॉकडाउन लगाया गया है ऐसे में बेघर, असहाय, जरूरतमंद और भिखारियों की जिंदगी बद् से बद्त्तर हो गई है।
छावनी थाना पुलिस ने बताया कि रविवार को दोपह करीब 2.30 बजे भिलाई नगर निगम जोन-3 कार्यालय के पास एक वृद्ध महिला मृत पड़ी मिली। मजार के मुजावर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि महिला तीन माह से यहां पर आकर रहती थी। वह भीख मांगकर गुजर बसर करती थी। दोपहर में जानकारी मिली की उसकी मौत हो गई। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। संभवत: मंगलवार को नगर निगम के सहयोग से उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
छतरी के नीचे पड़ी थी महिला, पास में पड़े थे खाली बर्तन
शनिवार शाम को एक संगठन ने बुजुर्ग महिला को भोजन दिया। उस समय उसकी हालत ठीक नहीं थी। संघटन के कार्यकताओं ने पूछा, माताजी तबियत खराब तो नहीं है, लेकिन महिला ने उन्हें कुछ नहीं बताई। संगठन के कार्यकर्ता भोजन दिए और आगे बढ़े गए। सोमवार को दोपहर 2.30 उसकी मौत हो गई थी। महिला छतरी के नीचे पड़ी थी। उसके पास में एक गिलास, तीन खाली बोतल और एक खाली बर्तन पड़ा था। किसी कपड़े से उसने पेट को बांध रखा था। कोरोना संक्रमण से पीडि़त महिला तड़कर उपचार के अभाव में मर गई, लेकिन कोई उसकी मदद नहीं कर पाया।
अधेड़ महिला का मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
दुर्ग पद्मनाभपुर चौकी अंतर्गत राजेन्द्र पार्क चौक के पास एक अधेड़ महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतका के दाहिने हाथ की कलाई में अवंती बाई लिखा है। उसकी उम्र 45 से 50 वर्ष बताई गई है। पुुलिस ने शव को मरच्यूरी में रखवा दिया है। मृतका के परिजनों की शिनाख्त में जुटी है। पुलिस के मुताबिक महिला की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो